फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: फसलों के मुआवजे के लिए 471 किसान चिह्नित

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। सितंबर माह की बारिश के बीच यमुना के साथ ही सेंगुर, पांडव व अहनैया नदी का रौद्र रूप देखने को मिला। नदियों में आई बाढ़ से खेतों की फसलें डूब गईं। जिला प्रशासन ने नष्ट हुई फसलों को लेकर किसानों का सर्वे कराया। 17 गांवों के 471 किसानों को मुआवजे के लिए चिह्नित किया गया है।
विज्ञापन

सितंबर माह में हुई रिकार्ड बारिश ने नदियों के किनारे बसे गांवों के लोगों को खूब परेशान किया। औरैया व अजीतमल तहसील क्षेत्र में यमुना नदी के उभान से गौहानी कला समेत 10 गांवों की फसलों में नुकसान हुआ। नदी किनारे के खेत जलमग्न हो गए। ऐसी ही स्थिति बिधूना तहसील में भी देखने को मिली। यहां सेंगुर, पांडव व अहनैया नदी ने अपना रौद्र रूप दिखाया। कुछ गांवों में यहां नदी का पानी पहुंच गया।
खेत भी डूब गए। रठा बुझौआ में समस्या ज्यादा रही। जल स्तर घटने के साथ जिला प्रशासन के निर्देश पर क्षेत्रीय लेखपालों ने नष्ट हुई फसलों का सर्वे शुरू किया गया था। नष्ट हुईं फसलों के रकबे समेत एक आकलन रिपोर्ट बनाई गई है। इसे शासन को भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
बोले जिम्मेदार
जल्द ही मुआवजा देने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। नष्ट हुई फसलों के मानक के आधार पर प्रत्येक किसान को मुआवजा दिया जाएगा।
-महेंद्र पाल सिंह, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें