फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: पीएम के कार्यक्रम में चली गईं 45 बसें, कई रूटों पर सफर कठिन

Wed, 29 Apr 2026 12:08 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। हरदोई में बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गंगा एक्सप्रेसवे का लोकार्पण करेंगे। इस आयोजन में लोगों को पहुंचाने के लिए औरैया रोडवेज की 45 बसों को मंगलवार को ही रवाना कर दिया गया।
विज्ञापन

जनपद की ये बसें उमर्दा ब्लॉक के लोगों को हरदोई ले जाएंगी। ऐसे में मंगलवार को जनपद से होने वाले कई रूटों पर रोडवेज बसों का संचालन लड़खड़ा गया। बसें न मिलने से यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ी।
पीएम के कार्यक्रम को लेकर रवाना हुई 45 बसें बुधवार रात तक वापसी करेंगी। ऐसे में दो दिन तक रूटों पर बसों का संचालन बेपटरी रहेगा। डिपो से रोजाना 67 बसों का संचालन फिलहाल 16 रूटों पर किया जा रहा है लेकिन दो दिन तक महज 26 बसें ही इन रूटों पर चलाई जाएंगी। ऐसे में लंबी दूरी के रूटों पर जाना यात्रियों के लिए चुनौतीपूर्ण हो गया है।
विज्ञापन

मंगलवार को दिल्ली रूट पर महज आठ बसें चलीं जबकि इस रूट पर सामान्य दिनों में 16 बसों का संचालन होता है। इसी तरह लखनऊ रूट पर भी चार बसें दौड़ाई गई। आगरा रूट पर महज चार बसें चलीं, जबकि इस रूट पर सामान्य दिनों में 10 बसों का संचालन किया जाता है।

दोपहर डेढ़ बजे रसूलाबाद होकर दिल्ली जाने वाली बस को महज रसूलाबाद तक ही चलाया गया। जहां पहुंचकर यात्रियों ने दूसरी डिपो की बसों का सहारा लिया। वहीं कुछ बसों को इटावा तक चलाया गया। इससे दिल्ली जाने वाले यात्रियों को इटावा डिपो से दूसरी बस मुहैया हो सके। मंगलवार को पूरे दिन रोडवेज यात्रियों की शिफ्टिंग के जरिए परिवहन सेवा देने में जुटी रही। इस जद्दोजहद के बीच यात्रियों ने ट्रेन व डग्गामार वाहनों की भी मदद ली।






45 बसों को पीएम के कार्यक्रम के लिए भेजा गया है। 26 बसों को रूटों पर चलाया गया है। अन्य डिपो की बसों से तालमेल बैठाते हुए यात्रियों को राहत देने का का प्रयास किया जा रहा है। रूट पर यात्रियों की मांग के अनुसार कुछ दूरी के लिए बसें भी चलाई गई हैं।
विज्ञापन




-अपर्णा मीनाक्षी, एआरएम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें