फोटो-6-गैस सिलिंडर लेने को लगी उपभोक्ताओं की भीड़। संवाद
- फोटो : बहराइच मेडिकल कॉलेज के बाल रोग विभाग में भर्ती बीमार बच्चे।
अजीतमल। कस्बे में इन दिनों रसोई गैस को लेकर उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। द्रोपदी गैस एजेंसी पर सुबह होते ही उपभोक्ताओं की भीड़ जुटनी शुरू हो जाती है।
पर्ची कटवाने के बाद भी उपभोक्ताओं को आसानी से सिलिंडर नहीं मिल पा रहा है। कई बार ओटीपी न आने की समस्या से लोगों को घंटों इंतजार करना पड़ रहा है।
इस समस्या को देखते हुए गैस एजेंसी ने मोबाइल वितरण सेवा शुरू की गई है। इसके तहत चार गाड़ियों को अलग-अलग क्षेत्रों अटसू, भदसान व भीखेपुर आदि स्थानों पर भेजा जा रहा है। एजेंसी संचालक एस हरेंद्र ने बताया कि वर्तमान में जितनी पर्चियां कट चुकी हैं, पहले उन्हीं उपभोक्ताओं को गैस वितरण किया जा रहा है। इसके बाद ही नई पर्चियां काटी जाएंगी।
यह भी बताया कि हाल ही में करीब 450 सिलिंडरों की आपूर्ति मिली है और गैस की कमी नहीं है लेकिन कई उपभोक्ता समय पर सिलिंडर लेने नहीं पहुंचते हैं। इससे वितरण व्यवस्था प्रभावित होती है।
उन्होंने उपभोक्ताओं से अपील की है कि जिस दिन पर्ची कटवाएं, उसी दिन अपना सिलिंडर प्राप्त कर लें। स्थानीय लोगों का कहना है कि वितरण व्यवस्था को सुचारु बनाया जाए और तकनीकी समस्याओं का समाधान किया जाए।