फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: सत्यापन में सामने आए 44 हजार डुप्लीकेट मतदाता, कटे वोट

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। जिले में डुप्लीकेट मतदाताओं की तस्वीर सत्यापन अभियान में साफ हो रही है। बूथ स्तर पर चल रहे इस अभियान में जिले के 44 हजार वोटर डुप्लीकेट पाए गए हैं। अभी भी आठ हजार वोटरों का स्थलीय सत्यापन बाकी है। इसके बाद स्थिति और स्पष्ट हो जाएगी। शहर, कस्बा व गांवों में दो-दो जगह मतदान करने वालों के नाम उजागर हो रहे हैं। इन वोटों को सूची से हटाया जा रहा है।
विज्ञापन

अक्तूबर में शासन स्तर से ग्राम पंचायतों में डुप्लीकेट वोटरों का चिह्नांकन आर्टीफिशियल इंटेलीजेंस (एआई) के जरिए किया गया था। इसमें जिले के 1,50,827 मतदाताओं के डुप्लीकेट होने की आशंका जताई गई थी। ऐसे में निर्वाचन आयोग के निर्देश पर जिले में इन वोटरों का बीएलओ के जरिए स्थलीय निरीक्षण कराते हुए सत्यापन शुरू किया गया था। यह अभियान अभी चल ही रहा है। अभी तक जिले में इन चिह्नित वोटरों में 98,484 वोटर वैध पाए गए हैं जबकि 44 हजार वोटर डुप्लीकेट पाए गए हैं।
इनके नाम मतदाता सूची से हटाए जा रहे हैं। इन नामों में खास बात यह निकलकर आई है कि ये दो जगहों पर मतदान कर रहे थे। वहीं कुछ मतदाताओं की पहले ही मौत हो चुकी थी। इन्हें सूची से हटाया ही नहीं गया था। अभी आठ हजार संभावित डुप्लीकेट मतदाताओं का सत्यापन बाकी है।
विज्ञापन

निर्वाचन आयोग की ओर से जिन ब्लॉकों में डुप्लीकेट वोटरों की आशंका जताई गई थी। वहां पर ही ये डुप्लीकेट मतदाता निकले हैं। चल रहे सत्यापन में सबसे ज्यादा डुप्लीकेट मतदाता भाग्यनगर, सहार, औरैया व अछल्दा ब्लॉक के गांवों में निकले हैं। यहां पर कुछ गिनी चुनी पंचायतों में भी ये मतदाता बहुतायत में निकले हैं। कस्बा व सटे हुए गांवों में दो जगह का वोटर होना पाया गया है।
जिले में 44 हजार वोटर डुप्लीकेट मतदाता पाए गए हैं। इनके नाम काटे जा रहे हैं। एक सप्ताह में कुल डुप्लीकेट वोटरों की स्थिति पूरी तरह से स्पष्ट हो जाएगी। -रामेंद्र सिंह, सहायक निर्वाचन अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें