विधानसभा चुनाव की नामांकन प्रक्रिया मंगलवार की दोपहर तीन बजे समाप्त हुई। नामांकन प्रक्रिया समाप्त होने के बाद अब जिले की तीनों सीटों पर 44 प्रत्याशी मैदान में हैं।
विधान सभा सामान्य निर्वाचन 2017 की नामांकन प्रक्रिया समाप्त हो गई है। तीनों विधानसभाओं में 44 प्रत्याशी मैदान में हैं। सबसे अधिक प्रत्याशी दिबियापुर विधान सभा की सामान्य सीट पर हैं। यहां से 17 प्रत्याशी मैदान में उतरे हैं। बिधूना विधान सभा सीट से 15 प्रत्याशी किस्मत आजमा रहे हैं। सदर विधान सभा सीट पर 12 प्रत्याशियों ने परचा दाखिल किया है।
दिबियापुर विधानसभा से उम्मीदवार
लाखन सिंह राजपूत- भाजपा, प्रदीप यादव - समाजवादी पार्टी,
अतर सिंह कुशवाह - भारतीय कम्युनिष्ट पार्टी, महेेंद्र प्रताप सिंह राजावत - निर्दलीय, राम कुमार अवस्थी - बसपा, अरविंद कुमार शर्मा-लोक दल,संध्या अवस्थी - निर्दलीय, बादशाह सिंह राजपूत-निषाद पार्टी, बदन सिंह - पीस पार्टी, मुकेश कुमार - निर्दलीय, बलवीर सिंह - निर्दलीय, वेद नरायण - जन अधिकार मंच, सरनाम सिंह - निर्दलीय, रजनी देवी - निर्दलीय, पीयूष पोरवाल - मानवीय भारत पार्टी व योगेश प्रताप सिंह - बहुजन मुक्ति पार्टी, रानी देवी - शिव सेना।
बिधूना विधानसभा से उम्मीदवार
दिनेश वर्मा उर्फ गुड्डू - समाजवादी पार्टी, विनय शाक्य - भारतीय जनता पार्टी, शिव प्रसाद यादव - बसपा, अमर सिंह जाटव - निर्दलीय, कृष्णवीर - निर्दलीय, संजीव कुमार शाक्य - जन अधिकारी मंच, मनमोहन सिंह - पीस पार्टी,राधाकृष्ण - निर्दलीय, विश्नू प्रसाद - राष्ट्रीय लोक दल, उमाकांत - देश शक्ति पार्टी,
प्रमोद कुमार गुप्ता (एलएस) - सपा समर्थित, लक्ष्मण कुमार - जन अधिकार पार्टी, कमलेश कुमार - निर्दलीय, राजेश - निर्दलीय, नरेश सिंह - भारतीय शक्ति चेतना पार्टी।
औरैया विधानसभा से उम्मीदवार
डा. भीमराव अंबेडकर - बसपा,रमेश दिवाकर - भाजपा, मदन सिंह गौतम - सपा, संजीव कुमार - लोक दल, लक्ष्मी देवी - निर्दलीय, मान सिंह - पीस पार्टी आलोक कुमार - निर्दलीय, कांती देवी - निर्दलीय, सरनाम सिंह सरदार - वोटर्स पार्टी, चंद्र शेखर भारतीय - लोक दल, कमला देवी - बहुजन मुुक्ति पार्टी, श्रीकृष्ण भारतीय - शक्ति चेतना पार्टी।