औरैया। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वाधान में रविवार को जनपद न्यायाधीश डॉ.दीपक स्वरूप सक्सेना की अध्यक्षता में ई लोक अदालत आयोजित की गई। इसमें मोटर दुर्घटना क्लेम व परिवार न्यायालय से संबंधित कुल 43 मुकदमे सुलह-समझौते से निपटाए गए।
प्राधिकरण सचिव सिविल जज सीनियर डिवीजन सौम्या गिरी ने बताया कि प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय रणंजय कुमार वर्मा ने 30 मुकदमे तय किए। तीन जोड़ों सुलह का रास्ता अपनाकर मुकदमे बाजी समाप्त की। इसी तरह मोटर दुर्घटना क्लेम के 13 मुकदमे एडीजे मंजीत सिंह श्योराण ने तय कर 34 लाख 85 हजार रुपये प्रतिकर एवार्ड किए। इस मौके पर भूपेश कुमार मिश्रा व अरविंद बोगडे पेशगार उपस्थित रहे।
अधिवक्ता शिवम शर्मा ने बताया कि कोविड-19 के चलते प्राधिकरण कम भीड़-भाड़ वाली ई लोक अदालत लगाकर निश्चित बिंदुओं के बाद निपटाता है। इसके तहत रविवार को केवल मोटर दुर्घटना क्लेम व फैमिली कोर्ट के ही मुकदमे तय हुए।