फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परिषदीय स्कूल व बच्चों का अब तय होगा ग्रेड

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। बीएसए ने ब्लॉक भाग्यनगर के प्राइमरी व जूनियर परिषदीय स्कूलों के प्रधानाध्यापकों व संकुल प्रभारियों की बैठक ली। बुधवार को दिबियापुर के जूनियर स्कूल में हुई बैठक में बीएसए एसपी सिंह ने कहा कि हमारा उद्देश्य असल शिक्षा देना है। बच्चों के केवल नाम लिखने से समाज शिक्षित नहीं होगा।
विज्ञापन


एक फरवरी से 30 मार्च तक सभी गांवों में स्कूलों में नामांकन के लिए बच्चों के चिन्हीकरण का अभियान चलाया जा रहा है। सर्वे को रोज पोर्टल में अपलोड किया जाएगा। बच्चों का रजिस्ट्रेशन अभी से कर लिया जाए। इस काम को एक दिन में ही कर लिया जाए। बीएसए ने सभी हेड मास्टरों को स्कूलों में लर्निंग आउटकम परीक्षा कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इस परीक्षा के जरिये अच्छे बच्चे, शिक्षक, स्कूल, ब्लाक व जनपद का ग्रेड निर्धारण किया जाएगा और उन्हें पुरस्कृत भी किया जाएगा।

बीईओ सुधीर कुमार गुप्ता ने कहा कि अच्छी और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देना ही हमारा लक्ष्य होना चाहिए। प्राथमिक शिक्षक संघ जिलाध्यक्ष अखिलेश चंद्र यादव, लोकेश शुक्ला, शिवेंद्र कुशवाहा, पूनम द्विवेदी, आलोक मिश्रा, जसवीर राजपूत, डॉ. ओमकांत राजपूत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


- बीएसए एसपी सिंह ने कहा कि हमारा उद्देश्य असल शिक्षा देना
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें