फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदर्शनी पंडाल में आयोजित सम्मेलन में सम्मानित हुए वरिष्ठ नागरिक

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। शरदोत्सव प्रदर्शनी पंडाल में बुधवार की दोपहर वरिष्ठ नागरिक सम्मेलन का आयोजन किया गया। इसमें मुख्य अतिथि पूर्व राज्यमंत्री ने सात वरिष्ठ नागरिकों को सम्मानित किया।
विज्ञापन



कार्यक्रम का शुभारंभ पूर्व राज्यमंत्री रामजी शुक्ला ने मां सरस्वती के चित्र के समय दीप प्रज्ज्वलित कर किया। उन्होंने कहा कि वरिष्ठ नागरिक परिवार की रीढ़ होते हैं। हमें इनको संभालने की जरूरत हैं। वह इस कार्यक्रम के माध्यम से क्षेत्र के युवाओं को जागरूक करना चाहते है कि वे बुजुर्गों से अनुभव का फायदा लेकर अपने जीवन को सफल बनाएं। विशिष्ट अतिथि लालजी शुक्ला ने कहा कि बुजुर्गों की सेवा करने का फल मिलता है।


वरिष्ठ नागरिक कल्याण समिति के अध्यक्ष प्रेम नरायन गुप्ता ने अतिथियों का माला पहनाकर व प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया। ज्ञान सक्सेना, भीमसेन सक्सेना ने संबोधित किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि ने 80 वर्ष की आयु पूरी करने वाले रामचंद्र शुक्ला, आनंद स्वरुप शुक्ला समेत सात वरिष्ठ नागरिकों का शाल पहनाकर सम्मानित किया गया। मनोज चतुर्वेदी, रामू त्रिवेदी, कुल्लन नेता आदि का सहयोग रहा। कार्यक्रम का संचालन ज्ञान सक्सेना ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


-पूर्व राज्यमंत्री रामजी शुक्ला ने किया सम्मानित
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें