प्रशिक्षण लेकर आत्मनिर्भर बनें युवा
- रैली निकाल कौशल विकास मिशन के प्रति किया जागरूक
- नौ से 15 जुलाई तक विश्व कौशल विकास सप्ताह का आयोजन
12- बाबरपुर कस्बे में रैली निकालकर जागरूक करते छात्र-छात्राएं
अमर उजाला ब्यूरो
औरैया। विश्व कौशल विकास सप्ताह के तहत शनिवार को बाबरपुर कस्बे में जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। जिसमें छात्र-छात्राओं ने रैली निकालकर लोगों को जागरूक किया। युवाओं को आत्मर्निभर बनने के लिए प्रेरित किया।
उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन के आईएमआईएस मैनेजर अर्पित सिंह सचान ने बताया कि उत्तर प्रदेश कौशल विकास विभाग द्वारा नौ जुलाई से 15 जुलाई तक विश्व कौशल विकास सप्ताह का आयोजन हो रहा है। इसी के चलते शनिवार को अजीतमल में जागरूकता रैली निकाली गई। जिसमें कौशल विकास मिशन के बाबरपुर और अनंतराम स्थित प्रशिक्षण केंद्र के एक सैकड़ा छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। जागरूकता रैली को भाजपा उपाध्यक्ष रजनीश पांडेय ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली कस्बे के प्रमुख मार्गों से होती हुई प्रशिक्षण केंद्र पर आकर समाप्त हुई। जागरूकता रैली के दौरान आईएमआईएस मैनेजर ने कहा कि युवा कौशल विकास योजना का लाभ लेकर आत्मनिर्भर बन सकते हैं। रैली को सफल बनाने के लिए आशीष प्रजापति, अंकित द्विवेदी आदि लोगों ने सहयोग प्रदान किया।