फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एचटी लाइन टूटकर गिरी, जेनरेटर व बाइक जली

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। शहर के इलाहाबाद बैंक की मुख्य शाखा के बाहर एक हाईटेंशन लाइन का तार टूट कर गिर पड़ा। उसकी चपेट में आने से बैंक के बाहर रखा जेनरेटर व एक बाइक में आग लग गई। बैंक कर्मचारियों ने फायर बिग्रेड को सूचित करते हुए आग बुझाने के प्रयास शुरू कर दिए। सूचना पर पहुंची दमकल ने आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक जेनरेटर व बाइक पूरी तरह जल चुकी थी। बाइक स्वामी ने कोतवाली में बिजली विभाग के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन


शहर के राजमार्ग स्थित इलाहाबाद बैंक की मुख्य शाखा के बाहर सोमवार दोपहर करीब 1 बजे हाईटेंशन लाइन का एक तार टूट कर गिर पड़ा। तार की चपेट में आने से बैंक के बाहर रखा जेनरेटर और एक बाइक में भीषण आग लग गई। आग लगते ही वहां पर अफरातफरी मच गई। गनीमत यह रही कि तार की चपेट में आने से कोई हताहत नहीं हुआ। बैंक के बाहर खड़े लोग भाग खड़े हुए।

उधर बैंक कर्मचारी दौड़कर आए और सबसे पहले बिजली विभाग में फोन कर लाइन बंद कराई। इसके बाद फायर ब्रिगेड को सूचित कर बैंक में लगे अग्निशमन यंत्रों से आग बुझाने का प्रयास शुरू कर दिया। कुछ बाद पहुंचे दमकल कर्मियों ने आग बुझाना शुरू किया।
विज्ञापन


करीब आधे घंटे कड़ी मशक्कत के बाद दमकल कर्मियों व बैंक कर्मचारियों ने आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक जेनरेटर व बाइक पूरी तरह जल चुकी थी। उधर बाइक स्वामी बृजेंद्र सिंह पुत्र लालता निवासी ग्राम मवई उरई ने बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कोतवाली में तहरीर दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


शहर के इलाहाबाद बैंक की मुख्य शाखा के बाहर हुआ हादसा
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें