फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब ग्राम पंचायतों में कराए काम नाम ही नही पुरष्कार भी दिलाएंगे

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

औरैया। पंचायत प्रतिनिधियों के लिए खुशखबरी है। अब ग्राम पंचायतों में अच्छा काम कराने वालों को भारत सरकार पुरस्कार देगी। पंचायतों को पंडित दीन दयाल उपाध्याय पंचायती राज सशक्तीकरण व नानाजी देशमुख राष्ट्रीय गौरव ग्राम सभा पुरस्कार दिए जाएंगे। इसमें हर काम के अंक निर्धारित होंगे। शासन के अपर सचिव चंचल तिवारी ने सभी जिलों को पत्र जारी किया है। जिसकी विभाग ने तैयारी शुरू कर दी है।
पंडित दीन दयाल उपाध्याय पंचायती राज सशक्तीकरण में समग्र विकास में सबसे आगे निकलने वाले गांवों के प्रतिनिधियों को पुरस्कृत किया जाएगा। शासन स्तर से इसके लिए निर्धारित मानकों में प्रश्नावली तैयार की गई है। पंचायतों को प्रश्नावली का स्वमूल्यांकन करना होगा। वर्ष 2016-17 में किए गए उत्कृष्ट कार्यों के आधार पर प्रश्नावलियों को ऑनलाइन भरने व स्वमूल्यांकन के बाद परफारमेंस असेसमेंट जिला स्तरीय कमेटी करेगी। इसके बाद चयनित प्रश्नावलियों को स्टेट पंचायत परफारमेंस कमेटी के सामने भेजा जाएगा। वहां क्रास चेकिंग की जाएगी। 30 ग्राम पंचायतों और चार क्षेत्र पंचायतों का नाम 30 अक्टूबर के पहले केंद्र को भेजा जाएगा। शासन से जारी पत्र के अनुसार किसी भी जिले से दो क्षेत्र पंचायत व दो ग्राम पंचायत का प्रस्ताव नहीं रहेगा।
विज्ञापन


इनसेट -
नौ विषयों को किया गया शामिल
सरकार ने बुनियादी सुविधाओं जैसे गांवों में शौचालय, पानी, स्ट्रीट लाइट, साफ सफाई आदि नौ विषय शामिल किए गए हैं। साथ ही नवाचार्य के प्राकृतिक संसाधन, अधिकारहीन वर्ग की सेवाओं में से किसी एक उत्कृष्ट कार्य के आधार पर ऑनलाइन नामांकन करेगा।

इस तरह देंगे अंक
- 14वें वित्त आयोग के तहत ग्राम पंचायतों को हस्तांतरित धनराशि के सापेक्ष एक्शन साफ्ट, प्रिया साफ्ट पर पंचायतों में व्यय की ऑनलाइन फीडिंग 75 से 90 प्रतिशत होने पर 15 अंक व 91 से 100 फीसदी पर 30 अंक।
- इसी तरह भारत सरकार की ओर से वित्तीय वर्ष 2017-18 की ग्राम पंचायत विकास योजना को प्लान प्लास सॉफ्टवेयर पर शत प्रतिशत अपलोड किए जाने पर 15 अंक दिए जाएंगे।
विज्ञापन

- एस एसेट के माध्यम के सभी स्कूल व आंगनबाड़ी शौचालय की ऑनलाइन फीडिंग में 70-80 फीसदी काम पर 15 अंक, 81-99 फीसदी काम पर 20 अंक।

इनसेट-
पंडित दीन दयाल उपाध्याय पंचायती राज सशक्तीकरण योजना में ग्राम पंचायतों से आवेदन भी मांगे जाएंगे। इसके लिए पूरी कमेटी बनाई जाएगी। ग्राम पंचायतों को प्रस्ताव किया जाएगा और फिर आगे के चरणों में जांच प्रक्रिया होगी। - केके अवस्थी, डीपीआरओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें