बेला (औरैया)। भाजपा समर्थित ब्लॉक प्रमुख बिधूना द्वारा पड़ोस की नाबालिग छात्रा के अपहरण मामले मेें आज चौथा दिन बीत गया, लेकिन अपह्त छात्रा का सुराग नहीं लग सका। इधर ब्लॉक प्रमुख का पूरा परिवार भी मकान में ताला डालकर फरार हो गया है। पुलिस लगातार पीड़ित परिवार का हाल-चाल लेने उनके पास पहुंच रही है।
थाना क्षेत्र के ग्राम नौसारा निवासी भाजपा समर्थित बिधूना ब्लॉक प्रमुख कौशलेंद्र राजपूत नाबालिग छात्रा का अपहरण कर 21 नवंबर से फरार है। जिसमें अब तक पुलिस द्वारा सफलता नहीं मिली है। ब्लॉक प्रमुख के परिजन भी फरार चल रहे हैं। पुलिस अधीक्षक सुनीति के निर्देश पर थानाध्यक्ष ब्रजेश भार्गव ने पीड़ित परिवार की सुरक्षा बढ़ा दी है। पीड़ित के घर के पास पुलिस का पहरा भी बढ़ा दिया गया है। जिससे पीड़ित पर कोई भी जान लेवा हमला न हो सके। अभी भी ब्लॉक प्रमुख के मकान पर ताला लटका हुआ है।
थानाध्यक्ष ब्रजेश भार्गव ने बताया कि लगातार दो टीमें दबिश दे रही हैं। जल्द ही आरोपी ब्लॉक प्रमुख सहित सभी परिजन गिरफ्तार होंगे। नाबालिग छात्रा भी सही सलामत बरामद की