फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिविर में दो करोड़ 75 लाख का ऋण वितरित

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। मुख्य विकास अधिकारी बृज किशोर पाठक एवं संयुक्त आयुक्त उद्योग कानपुर मंडल कानपुर सर्वेश्वर शुक्ला की अध्यक्षता में विकास भवन सभागार में जिला उद्योग एवं उद्यम प्रोत्साहन केंद्र द्वारा वर्ष 2019- 20 के तहत प्रथम ऋण वितरण कैंप का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

संयुक्त आयुक्त उद्योग एवं मुख्य विकास अधिकारी द्वारा बैंक शाखा प्रबंधकों एवं उद्यमियों से योजनाओं के संदर्भ में विस्तृत चर्चा की गई। प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम में लाभार्थियों को 130 लाख, एक जनपद एक उत्पाद योजना में 105 लाख तथा मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना अंतर्गत लगभग 40 लाख का ऋण स्वीकृत किया गया। इस प्रकार कुल दो करोड़ 75 लाख का लोन कैंप में उद्यमियों को इकाई स्थापना के लिए वितरित किया गया। कैंप वितरण में अग्रणी जिला प्रबंधक समस्त बैंकों के जिला समन्वयक का उपायुक्त उद्योग द्वारा आभार व्यक्त किया गया तथा सेंट्रल बैंक व स्टेट बैंक के जिला समन्वयकों से आगामी 12 दिसंबर व 27 दिसंबर को आयोजित होने वाले ऋण वितरण कैंपों में अधिक सहयोग की अपेक्षा की गई। इसके साथ ही उक्त योजनाओं के अंतर्गत लगभग 50 अभ्यर्थियों के द्वारा आवेदन भरे गए। योजनाओं को लेकर अभ्यर्थियों में खासा उत्साह दिखाई पड़ा। कैंप में लगभग 100 उद्यमियों द्वारा प्रतिभाग किया गया। कैंप को सफल बनाने में जिला उद्योग एवं उद्यम प्रोत्साहन केंद्र के सहायक प्रबंधक हेमंत कुमार द्वारा सक्रिय भूमिका निभाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें