फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संक्रमण से चार ने तोड़ा दम, 159 नए संक्रमित मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। शुक्रवार को चार कोरोना संक्रमितों की मौत हो गई जबकि 159 नए संक्रमित मिले हैं। विभागीय अधिकारियों ने लोगों से सतर्कता बरतने की अपील की है।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. अर्चना श्रीवास्तव ने बताया कि जिले में कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 8643 हो गई है। मृतकों की संख्या 119 है। 350 संक्रमितों ने कोरोना से जंग जीती है। इसके साथ ठीक होने वाले मरीजों की संख्या 7200 हो गई है। जिले में अब एक्टिव केस 1324 हैं। हॉटस्पॉट 271 हैं। चिचौली स्थित कोविड केयर सेंटर एल-टू में भर्ती गंभीर संक्रमित मरीजों की संख्या 25 रह गई है।
विज्ञापन

जिले के बाहर के 11 अस्पतालों में 12 गंभीर मरीजों का उपचार जारी है। होम आइसोलेशन में 1300 मरीज हैं। सीएमओ ने बताया कि लखनऊ लैब से आरटीपीसीआर के 1029 सैंपलों की रिपोर्ट आने का इंतजार है। कोरोना संक्रमित मरीज तेजी से ठीक हो रहे हैं। यदि लोग जागरूक रहें तो संक्रमण की चेन तोड़ने में आसानी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें