औरैया। घर-घर चलाए जा रहे अभियान के तहत टीमें दस्तक दे रहीं हैं। दो दिन में 65865 घरों में जांच की गई है। इस दौरान 1260 बुखार पीड़ित मिले हैं।
सीएमओ डॉ. अर्चना श्रीवास्तव ने बताया कि कोरोना संक्रमण को देखते हुए शासन के निर्देश पर जिले में 1265 टीमें घर-घर जाकर लोगों की जांच कर रहीं हैं। दो दिन में बुखार के 1260, सर्दी, जुखाम, खांसी के 553, सांस लेने में परेशानी के 54, बुखार के साथ दस्त के 50 और स्वाद या गंध का पता न चलने के 79 मरीज मिले हैं। टीमें बीमार लोगों की रिपोर्ट भेज रहीं हैं।