फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नई किरण प्रोजेक्ट में चार दंपतियों के दूर हुए गिले-शिकवे

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। नई किरण प्रोजेक्ट के तहत महिला थाना परिसर में दंपतियों के 15 मामलों पर सुनवाई की गई। इस दौरान चार दंपतियों ने अपना मन मुटाव दूर कर साथ रहने की राजी हो गए।
विज्ञापन

रविवार को महिला थानाध्यक्ष संगम भदौरिया के अलावा नई किरण प्रोजेक्ट के कोर्डिनेटर दिलीप गुप्ता, संजीव तिवारी, पुष्पा शर्मा व शबनम ने 15 मामलों में सुनवाई की। इस मौके पर रंजना पुत्री रामजीत निवासी गांव सुरान व श्यामजी कुशवाहा पुत्र रामनरेश निवासी बाबा का पुर्वा दिबियापुर, शबनम निवासी चिरूहुली व बाबूद्दीन पुत्र मुइनुद्दीन निवासी भरथना इटावा, शालिनी पुत्री प्रदीप दुबे निवासी कुलेसरा नोएडा व सौरभ तिवारी पुत्र सुरेंद्र तिवारी निवासी तिवारी टोला फफूंद तथा मधू पुत्री संतोष कुमार निवासी मोहल्ला बनारसीदास औरैया व पंकज सिंह पुत्र लाल सिंह निवासी बल्लभगढ़ फरीदाबाद ने गिले शिकवे दूर कर साथ रहने की सहमति दी।
इस संबंध में महिला थानाध्यक्ष ने बताया कि सभी 15 मामलों पर सुनवाई की गई। जिसमें से चार जोड़े साथ रहने को राजी हुए। जबकि पांच फाइलों को बंद कर दिया गया। शेष फाइलों पर अग्रिम सुनवाई के लिए एक मौका और दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें