कंचौसी (औरैया)। रेलवे क्रासिंग पर रविवार दोपहर बाद अचानक कालका मेल, स्वतंत्रता सेनानी सुपर फास्ट ट्रेनें दोनों तरफ से निकालने के चक्कर में फाटक 50 मिनट से अधिक समय तक बंद रहा। इस दौरान एक भाई को अपनी बहन को इलाज के लिए ले जाने में परेशानी हुई। स्थानीय लोगों ने पुल बनवाने की मांग की है।
रविवार को तेजपुर पिलख गांव के शिव प्रकाश अपनी गंभीर बीमार बहन को इलाज कराने के लिए भाई के साथ बाइक से जा रहा था। वह कं चौसी की क्रासिंग बंद होने से परेशान हो गया। देर तक न खुलने पर वह बहन को गोद में लेकर निकलने लगा। तभी लोगों ने उसकी मदद कर उसे दूसरी ओर पहुंचाया। स्थानीय लोगों का कहना है कि पुल न बनने से क्रासिंग पर रोज समस्या देखने को मिल रही है। लंबा जाम भी लग रहा है।