फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: सामूहिक विवाह में एक-दूजे के हो गए 32 जोड़े

Sat, 24 May 2025 12:15 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद देते महाराष्ट्र सरकार के कैबिनेट मंत्री संजय दुलीचंद राठौड़। - फोटो : नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद देते महाराष्ट्र सरकार के कैबिनेट मंत्री संजय दुलीचंद राठौड़।
विज्ञापन
फफूंद। क्षेत्र के गांव साहब नगर जैतपुर में स्थित हनुमान मंदिर पर सर्वजातीय नायक सामूहिक कन्या विवाह महायज्ञ कार्यक्रम शुक्रवार को आयोजित किया गया।
विज्ञापन

इसमें नजदीकी जनपदों के 32 जोड़ों का विवाह कराया गया। सभी जोड़ों को आशीष व घर-गृहस्थी का सामान देकर विदा किया गया।
गांव में आयोजित सामूहिक विवाह समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि शिवसेना विधायक व महाराष्ट्र सरकार के मृदा एवं जल संरक्षण विभाग के कैबिनेट मंत्री संजय दुलीचंद राठौड़ ने किया। उन्होंने संत सेवालाल महाराज और बाबा लख्खी शाह के चित्र पर माल्यार्पण कर दीप जलाया।
उन्होंने नायक समाज के लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि सबको मिलकर अपने समाज को स्वाभिमान और समरसता की दिशा में आगे बढ़ाना है। इसके बाद कानपुर देहात, औरैया, कन्नौज और फर्रुखाबाद जनपद से आए 32 जोड़ों का विवाह कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यक्रम में भाजपा की सदर विधायक गुड़िया कठेरिया, भाजपा जिला अध्यक्ष सर्वेश कठेरिया, दिबियापुर चेयरमैन राघव मिश्रा, पूर्व राज्य मंत्री अतर सिंह नायक, प्रधान पति सुरेश चंद्र नायक, मंगल सिंह नायक, उसरारी प्रधान संत कुमार नायक, राकेश नायक मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें