फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धूमधाम से मनाई गई आंबेडकर जयंती

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। संविधान निर्माता डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती धूमधाम से मनाई गई। इसके तहत कहीं शोभायात्रा निकाली गई तो कहीं गोष्ठी में उनके विचारों पर चलने का संकल्प लिया गया।
विज्ञापन



जयंती पर रविवार को शोभायात्रा का आयोजन किया गया। यह शोभा यात्रा बनारसीदास मोहल्ले से जेसीज चौराहा, सुभाष चौराहा, दिबियापुर रोड, गोविंद नगर आदि से वापस बनारसीदास मोहल्ले पहुंची। जुलूस में डॉ. आंबेडकर, गौतम बुद्ध, एकलव्य आदि कुल 13 झांकियां थीं। जनसभा का आयोजन भी किया गया। इसमें वक्ताओं ने बाबा साहब को सच्चा युग पुरुष व सर्व समाज का हितैषी बताया। शोभायात्रा का कई जगह स्वागत किया गया। दिबियापुर रोड पर सपा नेताओं ने जलपान कराया। अशोक गुप्ता, महासचिव अखिलेश सक्सेना, पप्पू शर्मा, दीपक चक आदि लोग मौजूद रहे। समाजसेवी संस्था शक्ति सेवा संस्थान (शक्ति ग्रुप) ने कार्यालय पर गोष्ठी का आयोजन किया। अध्यक्ष बालकृष्ण वर्मा व अन्य पदाधिकारी भी मौजूद रहे। पार्टी कार्यालय पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गोष्ठी कर बाबा साहब को याद किया और उनके जीवन पर प्रकाश डाला।

संविधान शिल्पी डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती रविवार को धूमधाम से मनाई गई। इस मौके पर बैंड बाजे के साथ भव्य शोभायात्रा निकाली गई। फफूंद रोड से दोपहर 12 बजे शोभायात्रा की शुरुआत हुई। शोभायात्रा कस्बे के अयाना, इटावा व औरैया रोड आदि मुख्य मार्गों से होती हुई निकली। इस मौके पर राजेश, उपेंद्र, अजय, विनीत व कृष्ण गोपाल आदि मौजूद रहे। उधर, भीखेपुर में पूर्व विधायक मदन सिंह गौतम के नेतृत्व में शोभायात्रा निकाली गई। इस दौरान कुलदीप दोहरे, मोनू चौधरी, मयंक, कमलेश, धर्मेंद्र व शनि आदि मौजूद रहे। वहीं, सहार कस्बे में डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती पर शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में बड़ी संख्या में बहुजन समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता व पदाधिकारी समेत बाबा साहब के अनुयायी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें