फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाजेबाजे के साथ धूमधाम से निकली भगवान राम की शोभा यात्रा

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। श्रीराम नवमी रविवार को जिले भर में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। राम मंदिरों में पूजन व आरती के बाद प्रसाद वितरण किया गया। हिंदू जागरण मंच युवा वाहिनी के तत्वावधान में भगवान श्रीराम की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा का जगह-जगह नगरवासियों ने पुष्प वर्षा के साथ स्वागत किया। सुभाष चौराहे पर तांडव नृत्य प्रस्तुत कर कलाकारों ने सबका मनमोह लिया।
विज्ञापन



शोभा यात्रा होमगंज स्थित सदर चौराहे से भगवान राम दरबार की आरती के साथ शुरू हुई। तहसील चौराहा, सुभाष चौराहा, संजय गेट, लेडीज मार्केट, होते हुए सदर चौराहा पहुंचकर समाप्त हुई। शोभा यात्रा में भगवान राम दरबार, भारत माता, बजरंग बली आदि झाकियां आकर्षण का केंद्र रहीं। शोभायात्रा में सैकड़ों की संख्या में राम भक्तों ने हिस्सा लिया, इस दौरान जय श्रीराम के जयकारे से समूचा माहौल गूंजता रहा। इस दौरान गौरव बाजपेयी, विक्रांत दुबे, अभिषेक पांडेय, आशीष चौबे, हेमू चौबे, अर्चना मिश्रा, राजेश, श्रीकृष्ण दुबे, पीयूष मिश्रा, कृष्ण मोहन चतुर्वेदी, राज कुमार दुबे, सागर वर्मा, अमन दुबे व श्रीकृष्ण दुबे आदि मौजूद रहे। वहीं, श्रीराम नवमी पर शहर में निकाली गई शोभायात्रा के दौरान पुलिस प्रशासन भी मुस्तैद रहा। शोभायात्रा में कुछ दूरी बनाकर फोर्स भी शामिल रही।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें