फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश के साथ ओलो ने बढ़ाई किसानों की चिंता

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। पिछले तीन चार दिनों से रुक-रुक कर हो रही बारिश से आम जनजीवन जहां अस्तव्यस्त हो गया है, वहीं बेमौसम की बरसात ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। रविवार को दोपहर ओले गिरने से किसानों के माथे पर बल पड़ गए। खासकर आलू, सरसों, चना व मसूर को लेकर ये सशंकित हैं। इनका कहना है कि यही हालत रही तो लागत निकलना भी मुश्किल हो जाएगा।
विज्ञापन


चार-पांच वर्षों से सूखे की विभीषिका झेल रहे किसानों को इस बार अच्छी वर्षा होने से उपज बढ़ने की उम्मीद थी लेकिन मौसम की मार ने इस पर पानी फेर दिया। सदर तहसील क्षेत्र के ग्राम नवादा कटघरा के प्रगतिशील किसान कवींद्र सिंह ने बताया कि उन्होंने लाखों रुपये की लागत लगाकर फसल रोपी। कई किसान मसूर, चना, मटर, आलू आदि की रोपाई किए हुए थे। कई किसानों ने बैंक और व्यापारियों से उधार ले रखा है। शुरुआती दौर में ठीकठाक रहा लेकिन जैसे ही फसल तैयार होने का वक्त आया तो मौसम की मार पड़ना चालू हो गई। बताया गया कि पहले शीत लहर का प्रकोप से भी खासा नुकसान पहुंचा और रही सही कसर बेमौसम बरसात ने पूरी कर दी।


जिन किसानों ने आलू और सरसों की बुवाई की है, वह फसल सूखते ही तत्काल उठवाने की व्यवस्था करें। आने वाले दिनों में और बरसात होने की आशंका से इंकार नहीं किया जा सकता। - डॉ. अनंत कुमार
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रभारी कृषि विज्ञान केंद्र परवाहा दिबियापुर


-सरसों, आलू, चना, मसूर के किसान परेशान
-रविवार को सुबह से बारिश से आम जनजीवन अस्त-व्यस्त
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें