औरैया। गुरुवार को राष्ट्रीय मानवधिकार सुरक्षा संस्थान (भारत) के तत्वावधान में जंभेश्वर बाल विद्यालय, प्रा.वि. पुराना बजाजा, प्रा.वि. गणेश पार्क में श्रद्धंाजलि सभा का आयोजन किया गया। राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवम विश्नोई ने कहा कि सेना के जवानों के साथ बहुत ही दर्दनाक हादसा हुआ है। इसका जवाब इस तरह से दिया जाए कि जिसका भय पाकिस्तान के साथ हर आतंक फैलाने वाले आदमखोर को पल पल सताए। इस घटना से देश मे आक्रोश की स्थिति बनी हुई है। इस मौके पर विशाल पोरवाल, वैभव गुप्ता, सल्लू विश्नोई, अजय आनंद, इंद्रपाल सिंह, उमेश विश्नोई, मु.राशिद, पुष्पेंद्र सिंह, अर्पित कुमार, मु.हासिम, पंकज मिश्रा, आनंद विश्नोई, एकता गुप्ता, वीना मिश्रा, नीलम श्रीवास्तव, दिव्या पांडेय, राजकुमारी, अर्चना पोरवाल, शिल्पी, शालिनी, सुनीता, नेहा तिवारी, पूजा राजपूत, प्रियंका राजावत, दीक्षा चौबे, कंचन श्रीवास्तव, शुभम तिवारी, विष्णु सविता, रुखसार, उमा अग्निहोत्री, अंकिता, सिद्धार्थ आदि मौजूद रहे।
बिधूना (औरैया)। कस्बे के रैपिड ग्लोबल स्कूल के बच्चों ने पुलवामा में शहीद हुए वीर सैनिकों को श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर मौजूदल लोगों में आक्रोश देखने को मिला। इस मौके पर स्कंद सिंह भदौरिया, अनुपम प्रताप सिंह भदौरिया, दीप्ती कमल राठौर, प्रधानाचार्य वीएन आचार्य की मौजूदगी में विद्यालय से शांति मार्च निकाला गया, जो अछल्दा रोड, फीडर रोड, भगत सिंह चौराहा होते हुए रामलीला मैदान पहुंचा। जहां पर शांति सभा का आयोजन हुआ। जिसमें बच्चों व स्थानीय लोगों ने शहीदों को दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर एसके पांडेय, अनुराग, अखिलेश, सीबी श्रीवास्तव, सुनील आदि मौजूद रहे।
अयाना (औरैया)। चौराहे पर जैश-ए- मोहम्मद का पुतला फूंककर पाकिस्तान मुर्दाबाद, जैश-ए-मोहम्मद मुर्दाबाद, पाकिस्तान प्रधानमंत्री इमरान खान मुर्दाबाद के नारे लगाकर आक्रोश जताया। युवाओं ने भारत के प्रधानमंत्री नर ेंद्र मोदी से पाकिस्तान के खिलाफ कठोर कार्रवाई किए जाने की मांग की। इस मौके पर बॉबी राजपूत, सोनू सेंगर, अतुल सिंह सेंगर, मोनू सविता, ललोली मिश्रा, शैलेंद्र गुप्ता, सीपू सेंगर, अंशुमान दुबे, राहुल गुप्ता, नकुल मिश्रा, टिंकू त्रिपाठी, लल्लन सेंगर मौजूद रहे। ब
बेला (औरैया)। थानाध्यक्ष विष्णु कुमार गौतम ने सभी पुलिस कर्मियों सहित परेड से पहले पुलवामा में जवानों की मौत पर उनकी आत्मा की शांति के लिए मौन रखा और आतंकवाद के विरूद्ध आक्रोश जताया। जय माँ काली सेवासमिति के दिलीप पोरवाल, शीलू कुशवाहा, आशीष शुक्ला, जेपी त्रिवेदी, अक्कू ठाकुर, शीनू भदौरिया, संजय सविता, अजीज खान, अमित कुमार पोरवाल, डब्बू मिश्रा, रामबाबू मिश्रा, सुभाष सैनी, रविंद्र सैनी, मिश्रीलाल कुशवाहा, भाजपा नेता राजेंद्र बाबू मिश्रा आदि ने कैंडल मार्च निकाला। साथ ही चौराहे पर आतंकवाद का पुतला जलाकर आक्रोश जताया। वीआर मांटेसरी स्कूल के बच्चों के साथ प्रबंधक आशाराम दुबे, शिक्षकों ने कैंडल मार्च निकाला।
- शहर हो या ग्रामीण क्षेत्र सभी स्थानों पर जलाए गए पुतले
-पाकिस्तान मुर्दाबाद के लगे नारे
अमर उजाला ब्यूरो