फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लंबी कूद में त्रिवेणी और दौड़ में अर्चना अव्वल

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। जिला एथलेटिक्स संघ की ओर से इंदिरा स्टेडियम में जिला स्तरीय 14 से 16 वर्ष के बालक बालिका की प्रतियोगिता हुई। जिसमें करीब 300 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। इसमें 100, 200, 400 व 600, 800 व 1000 मीटर की दौड़, लंबी कूद, ऊंची कूद, भाला फेंक, चक्का फेंक आदि प्रतियोगिताएं हुईं।
विज्ञापन


बालिका वर्ग 16 वर्ष में लंबी कूद प्रतियोगिता में त्रिवेणी पहले, अंजली दूसरे व शिखा तीसरे स्थान पर रहीं। बालक वर्ग 14 वर्ष में शिवम पहले, अनिरुद्ध दूसरे व प्रशांत राठौर तीसरे स्थान पर रहे। लंबी कूद 16 वर्ष बालक वर्ग में नवीन पहले, सत्यम दूसरे व अभिषेक तीसरे स्थान पर रहे।

16 वर्ष बालिका वर्ग की 100 मीटर दौड़ में अर्चना पहले, त्रिवेणी दूसरे व प्रिंसी तीसरे स्थान पर रहीं। 14 वर्ष बालिका वर्ग की 100 मीटर दौड़ में शिखा पहले, बालदित्या शुक्ला दूसरे, निशा तीसरे स्थान पर रहीं। बालिका वर्ग 400 मीटर दौड़ में मीनाक्षी चंदेल ने पहला, तारा ने दूसरा, अर्चना ने तीसरा स्थान पाया। बालक वर्ग में अभिषेक पहले, मोहित दूसरे, अस्मित तीसरे स्थान पर रहे।
विज्ञापन


मुख्य अतिथि भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश मंत्री प्रशांत द्विवेदी, जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन के अध्यक्ष डा. देवेंद्र कुमार, कार्यक्रम आयोजक राजन भाटिया, नवोदय स्कूल की क्रीड़ा अधिकारी नीलम भाटिया, वसीम खान, वर्षा द्विवेदी, अमित राजपूत, कृष्णा शुक्ला, देवेंद्र राजपूत, वीरपाल, मानवेंद्र आदि ने विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें