फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिजल्ट देख चहके होनहार बोले, हिप हिप हुर्रे

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई(जालौन)। मंगलवार को सीबीएसई बोर्ड की हाईस्कूल परीक्षा का परिणाम आते ही विद्यालयों में टापरों का मिठाई खिलाकर का स्वागत करने का सिलसिला लगा रहा। अधिकतर विद्यालयों का हाईस्कूल का परिणाम शत प्रतिशत रहा। इसके अलावा टापरों के घर पर भी बधाई देने वालों का तांता लगा रहा तो वहीं बेहतर प्रदर्शन करने वाले विद्यालयों के प्रबंधतंत्र को भी खूब बधाईयां मिली।
विज्ञापन


कालपी रोड स्थित एसआर पब्लिक स्कूल का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा। 55 छात्रों ने 75 प्रतिशत से भी अधिक अंक प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया। अंशिका गुप्ता ने 94.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय टाप किया तो स्पर्श शुक्ला, अभिषेक कुशवाहा, प्रियांशु राठौर, संस्कार पुरवार, अर्नव सिंह, शिशिर द्विवेदी ने 90 प्रतिशत से भी अधिक अंक हासिल किए।

सफल छात्र-छात्राओं को विद्यालय के चेयरमैन सीपी गुप्ता, प्रबंधक अशोक राठौर, वाइस चेयरमैन रमाकांत द्विवेदी, प्रधानाचार्या रश्मि शुक्ला, अवधेश प्रताप, दीपक गौतम, विजय, राहुल गुप्ता आदि शिक्षकों ने सफल छात्र छात्राओं को शुभकामनाएं दी। झांसी रोड स्थित बीकेडी एल्ड्रिच सीनियर सेकेंडरी स्कूल में अंशिका अग्रवाल ने 95.4 प्रतिशत अंक प्रकाप्त कर स्कूल में पहला स्थान प्राप्त किया तो वहीं हर्ष रुसिया, उडीसा तरसौलिया, पूर्वी गुप्ता, रिषभ मिश्रा, प्रज्ञा सिंह, अभिषेक, तनिष्क, मानसी, खुशी , तान्या, प्रखर गुप्ता समेत 52 छात्र छात्राओं ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त कर स्कूल का मान बढ़ाया।
विज्ञापन


इनकी सफलता पर विद्यालय की चेयरमैन सुविधा इटौरिया, प्रधानाचार्य सीमा श्रीखंडे, केके चतुर्वेदी, गोविंद सिंह आदि अध्यापकों ने सफल छात्र छात्राओं के उज्जवल भविष्य की कामना की। झांसी रोड स्थित राम श्री देेेेेेेेवी पब्लिक स्कूल में सौम्या ने 95 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय टाप किया तो वहीं वंश सचदेव, लव तिवारी, रिया सिंह, प्रवीण कुमार, आदित्य गुप्ता, दीपक चौहान रिषभ राज ने 85 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त कर स्कूल का नाम रोशन किया। इनकी सफलता पर विद्यालय के प्रबंधक प्रदीप निगौतिया, प्रधानाचार्य अनुराग मैसी एवं अध्यापकों ने सफल छात्र छात्राओं के उज्जवल भविष्य की कामना की।

राठ रोड स्थित विनायक एकेडमी के छात्र सिद्धांत खरे ने 96.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिला टाप किया। तो वहीं विद्यालय की संजना पटेल, राधिका गुप्ता, सागर पांडेय, अंशिका त्रिपाठी, कुनाल कुमार, सुमिता मोहन, अभिषेक सोनी, आर्यन गुप्ता, अमन पांडेय, वेदांत गुप्ता, यश कुमार नेे 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त कर अपन्ी काबलियत का लोहा मनवाया। विद्यालय के प्रबंधक शैलेंद्र गुप्ता, दीपक गुप्ता, राजकुमार गुप्ता, प्रधानाचार्य दिव्येन्दु त्रिपाठी ने सफल छात्र छात्राओं के उज्जवल भविष्य की कामना की।
विज्ञापन


सीबीएसई बोर्ड का रिजल्ट रहा शत प्रतिशत
स्कूलों में टापर छात्र-छात्राओं का मिठाई खिला किया स्वागत
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें