फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइकों की भिड़ंत में चार युवक गंभीर घायल, रेफर

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बिधूना(औरैया)।
बिधूना-भरथना मार्ग पर मंगलवार को चदैया गांव के पास दो बाइकों की भिंडत हो गई। जिसमें चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। चालक हेलमेट नहीं लगाए थे। जिससे सिर में गंभीर चोटें आई हैं। एबुंलेंस से घायलों को सीएचसी बिधूना में भर्ती कराया। यहां पर डॉक्टरों ने प्रथामिक उपचार के बाद घायलों को सैफई अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन

अछल्दा थाना क्षेत्र के लुखरिया गणवाना गांव निवासी विनोद कुमार साथी अजीत के साथ बाइक से बरौनाकला में इंटर का पेपर देने जा रहा था। चदैया गांव के पास बिधूना की तरफ से आ रही बाइक से आमने-सामने भिड़ंत हो गई। जिससे इटावा के भरथना थाना के नगला विद्धी निवासी बाइक सवार दोनों भाई सतीश व अवनीश भी गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों की चीख-पुकार सुनकर आसपास मौजूद लोगों ने पुलिस को फोन से सूचना दी। सूचना पर पहुंची एबुंलेंस ने घायलों को सीएचसी बिधूना में भर्ती कराया। मौके पर पहुंचे चौकी इंचार्ज ने दोनों बाइकों को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन


- बाइकों की भिड़ंत में चार युवक घायल
- बिधूना-भरथना मार्ग पर हुआ हादसा
- चालक हेलमेट नहीं लगाए थे
- दो युवक इंटरमीडिएट की परीक्षा देने जा रहे थे






























































































































































































































































































































































फोटो-13एयूआरपी29 व 30- सीएचसी में भर्ती घायल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें