फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शरद अग्रवाल बने कांग्रेस के नए नगर अध्यक्ष

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

औरैया। शहर के संकट मोचन धर्मशाला में नगर कांग्रेस कमेठी की बैठक हुई। जिसमें नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। बैठक में शरद अग्रवाल को नगर अध्यक्ष बनाया गया है। साथ ही आगामी 2019 के लोकसभा चुनाव में कार्यकर्ताओं से अभी से जुट जाने की अपील की गई। साथ लोकसभा के चुनाव में कांग्रेस पार्टी को जिताने का संकल्प लिया गया है।

नवनियुक्त नगर अध्यक्ष शरद अग्रवाल ने कहा उन्हें जो जिम्मेदारी दी गई हैं। वह उनका पूर्ण तरीके से निर्वाहन करेंगे। उन्होंने कहा कि पार्टी की रीतियाें व नीतियाें को जन-जन तक पहुंचाना उनकी पहली प्राथमिकता है। नगर कार्यकारिणी में कृष्णचंद्र गोयल, लाल सिंह नायक एवं वैभव शुक्ला को उपाध्यक्ष बनाया गया है। वहीं, आनंद कुमार गुप्ता, अरविंद कुमार, अमित शुक्ला व दीपक अग्रवाल को महासचिव मनोनीत किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी प्रकार जगदीश कठेरिया, रामसिंह, सुभाषचंद्र शुक्ला, राजेश गोयल को कार्यकारिणी का सदस्य बनाया गया है। इस मौके पर नवनियुक्त पदाधिकारियाें ने संकल्प लिया कि वह आगामी 2019 के लोकसभा चुनाव में मेहनत कर दिल्ली की कुर्सी पर राष्ट्रीय राहुल गांधी को बैठाएंगे। इस मौके पर कांग्रेसी नेताओं ने नगर कार्यकारिणी के नवनियुक्त पदाधिकारियों का फूल-माला पहनाकर स्वागत किया है। इस दौरान विपिन मिश्रा, प्रदीप चड्डा, रशीद अहमद, जयदीप सिंह, राजपाल सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें