अमर उजाला ब्यूरो
औरैया। एक जनवरी से जिले में उर्वरक लेने के लिए किसानों को अंगूठा लगाना होगा। शासन की ओर से खुदरा उर्वरक विक्रेताओं की दुकानों पर ई पास मशीनें लगाई जा रही हैं। अभी तक जिले में 244 दुकानों पर ई पास मशीनें लग चुकी हैं, और 100 मशीनें जिले में और आ चुकी हैं जो जल्द ही लग जाएंगी।
एक जनवरी से जिले में दुकानदार बिना ई पास मशीन के उर्वरक की बिक्त्रस्ी नहीं कर पाएंगे। इसमें सरकारी क्षेत्र के बिक्री केंद्र भी शामिल हैं। शासन का उद्देश्य है कि उर्वरकों के भंडारण, आवागमन, वितरण, व्यवस्था एवं उर्वरक कंपनियों को सरकार की ओर से दी जाने वाली सब्सिडी में पारदर्शिता एवं प्रभावी नियंत्रण को लागू करना है।
उप कृषि निदेशक विजय कुमार ने बताया कि यह योजना लागू होने के बाद कोई भी विक्रेता अगर बिना ई पास मशीन के बिक्री करता मिला तो उसका लाइसेंस तत्काल प्रभाव से निरस्त कर दिया जाएगा। जिले में करीब पांच सौ उर्वरक की दुकानें हैं जिसमें करीब 400 दुकानदारों ने विभागीय वेबसाइट पर रजिस्ट्रेशन करवा लिया है।
जिला कृषि रक्षा अधिकारी आवेश कुमार सिंह ने बताया कि अभी तक जिले में 244 विक्रेताओं के पास ई पास मशीन पहुंच चुकी हैं। जिले में सौ मशीन हो आ गई हैं। जल्द ही बची दुकानों पर लगाई जाएंगी। उन्होंने बताया कि लाइसेंस धारकों को इस मशीन को अनिवार्य रूप से लगाना होगा।
एक नजर जिले में
किसानों की संख्या 2 लाख 15 हजार
खुदरा विक्रेता 470 दुकानें
होलसेलर 19
कोआपरेटिव 86