फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली दरों की बढ़ोतरी पर भाकपा ने प्रदर्शन किया

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

औरैया। जिला मुख्यालय में बुधवार को भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी ने बिजली दरों के बढ़ोतरी के विरोध में धरना प्रदर्शन किया। आरोप लगाया कि प्रदेश सरकार ने जनता को छलने काम का किया है। पदाधिकारियों ने डीएम के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन भेजा है।

संगठन के जिलाध्यक्ष अतर सिंह कुशवाहा ने कहा कि 29 नवंबर को निकाय चुनाव समाप्त होते ही 30 को प्रदेश सरकार ने बिजली दरों में भारी वृद्धि कर दी। पहले ही जनता महंगाई का दंश झेल रही थी ऊपर से भारतीय जनता पार्टी की ओर से बढ़ाई गई बिजली दरें लोगों के लिए परेशानी का सबब बनी हुई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कहा कि भाजपा सरकार में कानून व्यवस्था नहीं है। आए दिन लूट, डकैती, हत्या एवं दुष्कर्म की घटनाएं हो रही हैं। धरना प्रदर्शन के बाद प्रतिनिधि मंडल ने डीएम जेपी सगर को ज्ञापन सौंपा। इस मौके पर श्रीपतिराम, ओमप्रकाश दोहरे, चंद्रकुमार कुशवाहा, राममहेश, सरनाम सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें