फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वच्छता के नारे लिख यात्रियों को कर रहे जागरूक

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। ट्रेन और रेलवे को स्वच्छ बनाने के लिए रेल मंत्रालय लगातार प्रयास कर रहा है। इसके लिए रेलवे ने पिछले दिनों स्वच्छता पखवारा मनाया था। इसमें लगभग प्रतिदिन मंडलीय अधिकारियों ने स्टेशन पर आकर कर्मचारियों व यात्रियों को जागरूक किया था। रेलवे अब ओवरब्रिज (ऊ परगामी पुल) पर नारे लिखवा रहा है, ताकि यात्री स्वच्छता के प्रति सजग रहें। इतना ही नहीं चलती यात्रियों की लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं के संबंध में भी जागरूकता नारे लिखे गए हैं।
विज्ञापन


मुख्य वाणिज्य निरीक्षक डीके तिवारी ने बताया कि वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक विपिन कुमार सिंह के निर्देश पर पैदल ऊपरगामी पुल पर स्वच्छता संबंधित नारे लिखवाए जा रहे हैं। जिससे ट्रेनों में यात्री कूड़ा इधर-उधर न फेंके, प्लेटफार्म पर मौजूद कू ड़ेदान का ही उपयोग करें।

इतना ही नहीं यात्री स्वच्छता के लिए दूसरों को भी प्रेरित करें। जिससे हर यात्री स्वच्छता के प्रति जागरूक हो सके। साथ ही रेलवे ने यात्रियों को दुर्घटनाओं से भी जागरूक करने का निर्णय लिया है। इन नारों में चलती ट्रेन में चढ़ने व उतरने से रोकने, पायदान पर बैठकर यात्रा न करने से संबंधित नारे भी लिखे गए है।
विज्ञापन


बताया कि रेलवे ने स्वच्छता को एक मिशन के रूप में लिया है। इसके तहत 16 अगस्त से 31 अगस्त तक रेल मंत्रालय ने स्वच्छता पखवाड़ा मनाने निर्देश दिए थे। इस दौरान मंडलीय अध्ेिाकारियों ने इसमें हिस्सा लिया था। इस दौरान अधिकारियों, कर्मचारियों व यात्रियों को वरिष्ठ मंडल यांत्रिक इंजीनियर परिचालन व ईंधन जेपी शर्मा व सहायक वर्कशाप मैनेजर निताशा गुप्ता ने स्वच्छता की शपथ दिलाई थी। साथ ही स्टेशन का निरीक्षण कर खुला सामान बेच रहे वेंडरों को फ टक ार भी लगाई थी।
विज्ञापन


-रेलवे की मुहिम, स्वच्छता के साथ साथ दुर्घटना के प्रति भी सावधान रहें
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें