जिले में 307 शिक्षा मित्र समायोजित होकर अध्यापक बन गए हैं। समायोजित टीचरों की सूची बीएसए ने प्राथमिक शिक्षक संघ के पदाधिकारियों को सौंपी। लेखाधिकारी ने संघ के पदाधिकारियों की मांग पर आश्वस्त किया कि सेवानिवृत्त टीचरों की देयक धनराशि एक सप्ताह के अंदर उनके खातों में पहुंच जाएगी।
प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष जलवीर सिंह यादव, महामंत्री अरविंद राजपूत, वरिष्ठ उपाध्यक्ष दीपक दुबे को बीएसए औरैया राजेश श्रीवास ने शिक्षामित्र समायोजन की 307 अध्यापकों की पहली सूची सौंपी।
बीएसए ने शिक्षामित्र से अध्यापक बने सभी लोगों से अपील की कि टीचर की मर्यादा के अनुरूप ही अपने कर्तव्यों का निष्ठापूर्वक पालन करें। विद्यालयों में शैक्षिक गुणवत्ता बढ़ाने के लिए हर संभव प्रयास करते रहें।
शिक्षक संघ के पदाधिकारियों ने सभी टीचरों से आह्वान किया कि समय पर विद्यालय पहुंचकर शासन की मंशानुरूप शिक्षा का स्तर उठाने का प्रयास करें।
बाद में सभी टीचर नेता वित्त एवं लेखाधिकारी से मिले और सेवानिवृत्त टीचरों को तत्काल चेक एवं पेंशन देने की प्रक्रिया पूर्ण करने की मांग की। लेखाधिकारी ने आश्वस्त किया कि एक सप्ताह में सभी सेवानिवृत्त टीचरों के बकाया देयक उनके खाते में भेज दिए जाएंगे।
संगठन पदाधिकारी अखिलेश चंद्र यादव, अशोक भाष्कर, केके यादव, कपिल यादव, रितुराज दुबे, संजय पांडेय, ओमेंद्र चौहान, संजय सेंगर, वीरपाल सिंह, यूनिस खां, महेश शर्मा, विक्रम दत्त, जयपाल पाल, कमलेश चौबे, शिवनाथ सिंह, धर्मवीर यादव, आशू दुबे, पेरु यादव, बुद्धिपाल यादव ने प्रसन्नता व्यक्त की है।