फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

औरैयाः शिविर में 30 लोगों ने किया रक्तदान

विज्ञापन
शिविर में रक्तदान करता रक्तदाता - फोटो : AURAIYA
विज्ञापन
औरैया। रघुवर दयाल सेवा संस्थान की ओर से सोमवार को स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में सैफई (इटावा) से आए डॉक्टरों की टीम ने मरीजों का निशुल्क परीक्षण कर दवाएं दीं। 30 रक्तदाताओं ने रक्तदान किया।
विज्ञापन

सैफई मेडिकल कॉलेज से आए चिकित्सक डॉ. विमल किशोर व डॉ. मनीष ने मरीजों का परीक्षण कर दवा दी। उन्होंने बताया कि आंख, कान, गला, कैंसर, हड्डी व महिला रोगों की जांच विशेषज्ञों द्वारा की गई। अतिथि पूर्व विधायक प्रदीप यादव ने फीता काटकर निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का उद्घाटन किया। कार्यक्रम अध्यक्ष रेखा गुप्ता ने शाल ओढ़ाकर उनका स्वागत किया।
शिविर में 380 लोगों ने रजिस्ट्रेशन कराया। बिधूना के डॉ. केवी शाक्य ने बताया कि सबसे ज्यादा मरीज चर्म रोग, उदर रोग, नेत्र रोग, कान रोग के मिले। सैफई पीजीआई से आई टीम ने बताया कि 30 लोगों ने रक्तदान किया। मौके पर अंशुल गुप्ता, हरि शंकर गुप्ता, मोनू खान, राहुल गुप्ता, उदय नरायन सविता, रवि चक, विकास प्रजापति, कपिल पोरवाल, अनमोल पोरवाल आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें