फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: ऑनलाइन ठगी के शिकार तीन पीड़ितों के वापस कराए 1.41 लाख रुपये

Sun, 22 Feb 2026 12:09 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। साइबर अपराधों पर नकेल कसने और पीड़ितों को राहत दिलाने के लिए चलाए जा रहे अभियान में साइबर थाना पुलिस ने सफलता हाथ लगी है।
विज्ञापन

तीन पीड़ितों के खाते से पार हुए 1,41,504 रुपये वापस कराए हैं। रुपये वापस मिलने के बाद पीड़ितों के चेहरे खिल गए। यह जानकारी क्षेत्राधिकारी साइबर क्राइम पी पुनीत मिश्रा ने दी। उन्होंने बताया कि अजीतमल निवासी वीरपाल ने व्हाट्सएप पर एपीके फाइल डाउनलोड कर ली थी।
इसके बाद उनका मोबाइल को ठग ने मोबाइल को अपने कंट्रोल में लेकर 72302 पार कर दिया। वहीं शहर निवासी अमित विश्नोई के मोबाइल का स्क्रीन शेयर कराकर मोबाइल हैक कर लिया, इसके बाद उनके खाते से 39199 रुपये पार कर दिए थे।
विज्ञापन

वहीं के निवासी अभिषेक मिश्रा को ठग ने किरायेदार बनकर कॉल की और खाते में रुपये डालने की बात कहकर मोबाइल पर लिंक भेजा और क्लिक करने पर डबल रुपये आने को कहा। अभिषेक के क्लिक करते ही उसके खाते से 30003 रुपये पार कर लिए गए। साइबर थाना प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की।
मुख्य आरक्षी अनुराग मिश्रा ने खाते गए रुपये को बैंक शाखा के अधिकारी संपर्क पर होल्ड कराया। इसके बाद तीनों पीड़ितों के खाते में शत प्रतिशत रुपये वापस हो गया।
विज्ञापन

एसपी अभिषेक भारती ने बताया कि लोगों से कहा कि किसी भी प्रकार की ऑनलाइन ठगी होने पर तत्काल 1930 नंबर पर कॉल करें या नेशनल साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराएं, जिससे समय पर कार्रवाई हो सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें