फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरी की भैंस के साथ तीन शातिर चोर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
अयाना(औरैया)। पुलिस ने चेकिंग के दौरान तीन भैंस चोरों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से एक भैंस भी बरामद हुई है।
विज्ञापन

शुक्रवार को मुढ़ी हुलसराय रोड पर चेकिंग के दौरान एक लोडर में कुछ संदिग्ध लोग भैंस ले जाते दिखे। पुलिस ने लोडर रोका तो उसमें सवार लोग भागने लगे। इस पर पुलिस ने तीन लोगों को दौड़ाकर गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

पकड़े गए लोगों ने अपना नाम जावेद निवासी दलेलनगर थाना अजीतमल, विकास पाल निवासी रजौली थाना अमराहट कानपुर देहात, सौरभ निवासी करियापुर थाना अमराहट कानपुर देहात बताया है। उनके पास से पुलिस ने चोरी की एक भैंस व लोडर बरामद किया है। चोरों ने बताया कि प्यागपुर छिदामी का पुर्वा से चोरी की गई भैंस मुंगीसापुर बाजार में बेचने जा रहे थे। थानाध्यक्ष ने बताया कि चोरों को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें