फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला अस्पताल में सम्मानित किए गए 27 स्वास्थ्यकर्मी

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। समाजसेवी संस्था एक विचित्र पहल ने जिला अस्पताल में चिकित्सकों समेत सभी स्वास्थ्यकर्मियों को सम्मानित किया। समाजसेवियों ने बताया कि महामारी से निजात के लिए चिकित्सकों व स्वास्थ्य कर्मियों की भूमिका सबसे अहम है।
विज्ञापन

एक विचित्र पहल सेवा समिति द्वारा मंगलवार को जिला चिकित्सालय में मौजूद संकट के सिपाहियों का अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया। जिसमें मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. लाखन सिंह, महिला स्वास्थ्य कर्मियों, चिकित्सा सहायकों, सफाईकर्मियों समेत 27 स्वास्थ्य योद्धाओं का माल्यार्पण कर उपस्थित सदस्यों द्वारा तालियां बजाकर अभिनंदन किया गया। समिति के संस्थापक आनंद नाथ गुप्ता एडवोकेट ने उन्हें कोरोना योद्धा बताया है। अभिनंदन समारोह में प्रमुख रुप से डॉ. एसएस परिहार, मनीष पुरवार, हीरू, सभासद छैया त्रिपाठी, आनंद गुप्ता (डाबर), रानू पोरवाल, सभासद पंकज मिश्रा, महिला शाखा तुलसी की प्रभारी मीरा गुप्ता, अध्यक्ष सुनीता गहोई, सभासद राजवीर यादव, जूनियर शाखा अनमोल के अध्यक्ष रामचंद्र सोनी, अभिषेक गोयल आदि सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें