फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: आग से सात किसानों का 265 क्विंटल भूसा जला

Sat, 03 May 2025 11:43 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
भूसे के कूप में आग बुझाते दमकल कर्मी। - फोटो : भूसे के कूप में आग बुझाते दमकल कर्मी।
विज्ञापन
बिधूना। बेला थाना के गांव कैथावा में शनिवार दोपहर भूसे के कूपों में आग लग गई। आग की लपटें उठतीं देख ग्रामीणों ने बुझाने के प्रयास के साथ दमकल को सूचना दी।
विज्ञापन

दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया। तब तक सात किसानों का 265 क्विंटल भूसा व एक किसान का इंजन जल गया।
कैथावा के किसानों ने गेहूं की कटाई के बाद खेतों में भूसा को सुरक्षित रखने के लिए कूप बना रखे हैं। शनिवार दोपहर को भूसे के कूपों में आग लग गई। आग की लपटें उठतीं देख ग्रामीण खेतों की ओर आग बुझाने के लिए दौड़ पड़े।
सूचना पर पहुंची दमकल ने आग पर काबू पाया। मौके पर पहुंचे लेखपाल सत्यवीर ने बताया कि आग से किसान अरविंद कुमार का 60 क्विंटल भूसा व इंजन जला है।
इसी तरह कुलके का 35 क्विंटल, मनीष का 25 क्विंटल, सुधीर का 10 क्विंटल, कुंजबिहारी का 40 क्विंटल, स्वीटी का 45 क्विंटल, ओम प्रकाश का 50 क्विंटल भूसा जला है। आग लगने का कारण पता लगाया जा रहा है। पीड़ितों को मुआवजा दिलवाने के लिए रिपोर्ट तहसील प्रशासन को सौंपी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें