फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: प्रांतीय प्रतिनिधि सम्मेलन गोपाल वाटिका में 17 को

Mon, 11 May 2026 12:40 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। अखिल भारतीय वैश्य एकता परिषद की बैठक जिलाध्यक्ष विपिन कुमार पोरवाल की अध्यक्षता में रविवार को गोपाल वाटिका में हुई।
विज्ञापन

इसमें 17 मई को गोपाल वाटिका में परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. सुमंत गुप्ता के नेतृत्व में होने वाले प्रांतीय प्रतिनिधि सम्मेलन एवं अभिनंदन समारोह की रूपरेखा बनाई गई। परिषद के जिला प्रभारी आनंदनाथ गुप्ता ने बताया कि मुख्य अतिथि चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय कानपुर के वाइस चांसलर डॉ. संजीव गुप्ता व सदस्य विधान परिषद सलिल बिश्नोई समारोह का शुभारंभ करेंगे।
विज्ञापन

स्वागताध्यक्ष नगर पालिका अध्यक्ष अनूप कुमार गुप्ता मौजूद रहेंगे। आयोजन में वैश्य समाज के बुजुर्गों व वृद्ध महिलाओं, सभासदों तथा प्रमुख समाजसेवियों को सम्मानित किया जाएगा। बैठक में रमन पोरवाल, जिलाध्यक्ष विपिन कुमार पोरवाल, नरेश चंद्र शिवहरे, राजीव पोरवाल रानू, विनय पुरवार, कपिल गुप्ता, अनूप गुप्ता, मनीष पुरवार हीरु, शेखर गुप्ता, मनोज कुमार गुप्ता मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें