दिबियापुर। नगर पंचायत ने नगर में बंदर पकड़ने का अभियान शुरू किया। पहले दिन मथुरा से आई टीम ने थाना भवन के समीप राममंदिर के पास 250 बंदर पकड़े गए, जिन्हें दूर जंगल में छोड़ा गया।
बंदर नगर पंचायत के प्रत्येक मोहल्लों व रेलवे स्टेशन पर रोजाना उत्पात कर रहे थे। कई लोगों को काट चुके थे। वरिष्ठ नागरिक कल्याण समिति के मंत्री रमेश शुक्ला ने पिछले माह नगर पंचायत अध्यक्ष को बंदर पकड़ने का ज्ञापन भी दिया था। जिसके बाद से नगर पंचायत अध्यक्ष राघव मिश्रा ने बंदर पकड़ने का ठेका दिया था।
ईओ विनय पांडेय ने बताया कि नगर पंचायत की ओर से जारी किए गए नंबर पर लोगों को बंदरों के उत्पात की सूचना दें। (संवाद)