अटसू। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में सात वर्षीय बच्ची के साथ रिश्ते के बाबा ने अश्लील हरकत कर दी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दी तहरीर में महिला ने बताया कि 18 अगस्त की रात करीब 8:15 बजे वह मंदिर से पूजा कर घर लौट रही थी। इसी दौरान उसे परिवार की ही एक महिला ने बताया कि घर का दरवाजा नहीं खुल रहा है। जब वह घर पहुंची तो खिड़की से कमरे के अंदर देखा कि उसकी सात वर्षीय पुत्री चारपाई पर थी और बेटी के रिश्ते में बाबा उसके साथ अश्लीलता कर रहा था।
महिला के शोर मचाने पर कमरे का दरवाजा खुला और बच्ची रोने लगी। आसपास के लोगों के पहुंचने पर आरोपी मौके से भाग गया। इसके बाद महिला अपनी पुत्री को लेकर कोतवाली पहुंची और कार्रवाई की मांग की। प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि महिला की तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस मामले की जांच कर आरोपी की तलाश में जुटी है।(संवाद)