फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार दिनों में दो दर्जन से अधिक राष्ट्रीय पक्षी मोरों की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
दिबियापुर (औरैया)। ग्राम पंचायत सेहुद के मजरा बरमुपुर और बहादुरपुर में चार दिन में 24 मौरों की मौत से गांव के लोगों में हड़कंप मचा हुआ है।
विज्ञापन

गांव सेहुद के पूर्व प्रधान सुदेश राजपूत व ग्रामीणों ने बताया कि गांव बरमुपुर व बहादुरपुर के बागों में काफी संख्या में मोर हैं। यहां पर पिछले चार दिन से मोरों के मरने का सिलसिला जारी है। अभी तक करीब 24 मोरों की मौत हो चुकी है। मोर उड़ते हैं और थोड़ी देर में दम तोड़ देते हैं। इसकी सूचना वन विभाग को दी गई।
विज्ञापन

वन दरोगा देवेंद्र सिंह गौतम ने दो मोरों के शवों का दिबियापुर स्थित पशु चिकित्सालय में पोस्टमार्टम कराया। वन दरोगा के अनुसार पोस्टमार्टम में आए शुरुआती लक्षणों के अनुसार चिकित्साधिकारी ने बताया है कि मोरों की आंखों के आसपास सूक्ष्म परजीवी हो गए हैं। इन परजीवियों से निजात के लिए चिकित्साधिकारी ने कुछ दवा दी है। यह दवा ग्रामीणों के पास पहुंचा दी गई है। इस दवा को पानी के साथ घोलकर रखने के लिए ग्रामीणों से कहा है। चिकित्साधिकारी ने मौके पर जाकर मोरों की जांच करने का भी आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें