दिबियापुर (औरैया)। थाना क्षेत्र के लखनपुर में किशोरी का शव घर में फंदे पर लटका मिला। खुदकुशी की वजह स्पष्ट नहीं है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
शनिवार रात गांव लखनपुर निवासी श्यामबाबू दोहरे परिजनों के साथ खेत गए थे। रात में घर लौटे तो पुत्री प्रांशी (17) का शव घर में कमरे में लटका देखकर उनके होश उड़ गए। आनन फानन में परिजनों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना पर पहुंचे उपनिरीक्षक कुलदीप ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि आत्महत्या का कारण जानने के लिए परिजनों से पूछताछ की गई, अभी तक स्थिति स्पष्ट नहीं हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर कार्रवाई की जाएगी।