फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्लॉक प्रमुख के सात पदों के लिए खरीदे गए कुल 23 नामांकन

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। ब्लॉक प्रमुख के सात पदों के लिए बुधवार को अंतिम दिन 23 नामांकन खरीदे गए। गुरुवार को 11 बजे से तीन बजे तक नामांकन होगा। शांतिपूर्वक नामांकन करने के लिए प्रशासन ने कवायद शुरू कर दी है।
विज्ञापन

बुधवार को अपर जिला निर्वाचन अधिकारी, एडीएम रेखाएस चौहान ने बताया कि ब्लॉक अछल्दा में तीन, सहार में पांच, बिधूना में तीन, औरैया में चार, अजीतमल में दो, भाग्यनगर व एरवाकटरा ब्लॉक में तीन-तीन नामांकन पत्र खरीदे गए। आठ जुलाई को सुबह 11 बजे से प्रत्याशी नामांकन कराएंगे।
सात में पांच ब्लॉकों में भाजपा समर्थित उम्मीदवार
भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीराम मिश्रा ने बुधवार दोपहर बाद पांच ब्लॉकों पर भाजपा समर्थित प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी। इसमें ब्लॉक अछल्दा अनारक्षित सीट पर शरद राणा, अजीतमल में रजनीश पांडेय, सहार में नीतू अग्निहोत्री, सदर ब्लॉक की अनुसूचित जाति सीट पर नरेंद्र बाल्मीकि, ब्लॉक बिधूना की महिला सीट पर गीता सिंह के नाम की सूची जारी कर दी। जबकि ब्लॉक भाग्यनगर व एरवाकटरा पर जल्द प्रत्याशी घोषित करने की बात कही गई।
विज्ञापन

सपा समर्थित उम्मीदवार
सपा ब्लॉक एरवाकटरा से मीरा देवी, अछल्दा से प्रशांत यादव, बिधूना से प्रो.रचना सिंह सेंगर, अजीतमल से देवेंद्र यादव, भाग्यनगर से रेशमा देवी के नाम की पहले ही घोषणा कर चुकी हैं। सदर ब्लॉक व सहार पर प्रत्याशी के नाम शीघ्र घोषित करने की बात कही गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें