फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: अगले माह तक मेडिकल कॉलेज के 23 विभागों को मिलेंगे संसाधन

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। मेडिकल कॉलेज में व्यवस्थाओं को पूरा करने के लिए लगातार इंतजाम किए जा रहे हैं। इस कड़ी में पिछले दिनों जहां डिजिटल एक्सरे की सुविधा मिली। वहीं अब डॉक्टरों की सुविधा के लिए जरूरी उपकरण जुटाए जाने हैं। इसे लेकर शासन को पत्राचार किया गया है। अगले माह तक उपकरण मिल जाने की उम्मीद है।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज में 23 विभागों के जरिए स्वास्थ्य सेवाओं को सुचारू किया जाना है। इसके लिए अलग-अलग तरह के मरीजों के लिए विशेषज्ञ चिकित्सकों की तैनाती हुई है। स्टाफ के बाद धीरे-धीरे संसाधन जुटाए जा रहे हैं। डिजिटल एक्सरे समेत 100 शैया जिला अस्पताल की व्यवस्थाओं को अमल लाया जाना शुरू किया गया है। वहीं कुछ ऐसे विभाग हैं जहां महज विशेषज्ञ चिकित्सक परामर्श के सहारे काम चला रहे हैं।
यहां जरूरी उपकरणों व संसाधनों का अभाव है। खास तौर पर ईएनटी से लेकर नेत्र विशेषज्ञ के उपकरण। जिन्हें लेकर शासन को पत्राचार किया गया है। मेडिकल कॉलेज में बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर इन उपकरणों की खेप आना अनिवार्य है। वहीं अधिकारियों की माने तो जून में सभी विभागों के उपकरण पूरे हो जाने की संभावना है।
विज्ञापन

-
बोले जिम्मेदार-
मेडिकल कॉलेज में उपकरणों को पूरा करने के लिए पत्राचार किया गया है। जून में काफी कुछ संसाधन जुटा लिए गए हैं। जून के अंत तक लगभग सभी काम पूरे कर लिए जाएंगे।
विज्ञापन

- डॉ. धर्मेंद्र कुमार, प्राचार्य मेडिकल कॉलेज चिचौली
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें