फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीनदयाल उपाध्याय शरद ऋतु मेला 20 से

विज्ञापन
विज्ञापन
फफूंद (औरैया)। 20 फरवरी से पं. दीनदयाल उपाध्याय शरद ऋतु मेला का आयोजन रामलीला समिति द्वारा किया जाएगा। मेला 30 मार्च तक चलेगा।
विज्ञापन

फफूंद रामलीला समिति के राजेंद्र कुमार उर्फ रानू अग्निहोत्री ने बताया कि कस्बे के रामलीला मैदान में समिति की ओर से पं. दीन दयाल उपाध्याय शरद ऋतु मेला में एक प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी।
विज्ञापन


प्रदर्शनी में खेल तमाशे झूले व बच्चों के मनोरंजन के लिए वाटर वोट, मिक्की माउस आदि संसाधन मुहैया कराए जाएंगे। दुकानें भी लगवाई जाएंगी। प्रदर्शनी के आयोजन की जिम्मेदारी मनीष गुप्ता निवासी औरैया व प्रमोद त्रिपाठी दद्दा दिबियापुर को दी गई है। उन्होंने बताया कि शरद ऋतु मेला में रामलीला समिति के सभी पुराने और नए पदाधिकारी कृपाशंकर शुक्ला, पूर्व चेयरमैन अनिल अग्निहोत्री, विशाल त्रिपाठी, सुधांशु अग्निहोत्री, मनोज दुबे, प्रमोद तिवारी, सर्वेश शर्मा, लल्लू शुक्ला, अनुज कुमार अग्निहोत्री, भरत अग्रवाल का सहयोग रहेगा।
विज्ञापन


-कस्बे की रामलीला समिति द्वारा लगवाई जाएगी प्रदर्शनी
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें