फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईटेक तरह से जुड़े रहने को आयोग ने लांच किया एप

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

औरैया। नगर निकाय चुनाव के दौरान अफसरों को राज्य निर्वाचन आयोग के हेडक्वार्टर और उच्चधिकारियों से संपर्क करने में अब परेशानी नहीं होगी। राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से एसईसी कम्युनिकेशन प्लान नाम से एक नया ऐप लांच किया गया है। इसके माध्यम से अफसर एक-दूसरे को कॉल करने के साथ संदेश भी तुरंत भेज सकेंगे। अपर निर्वाचन आयुक्त वेद प्रकाश शर्मा ने इसके लिए जिला निर्वाचन अधिकारी व एसएसपी को आदेश जारी किया है।

प्रशासन निकाय चुनाव प्रक्रिया पर पल-पल नजर रखने का प्रयास कर रहा है। इसके लिए कम्यूनिकेशन एप लांच किया है। चुनाव के दौरान देखा गया है कि अफसरों को अन्य जिलों के अफसरों, मंडल, जोन और प्रदेशस्तर के अफसरों से भी संपर्क करने की जरूरत पड़ती है, लेकिन कभी कभी उनका मोबाइल नंबर उपलब्ध न होने पर काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन


नगर निकाय चुनाव को देखते हुए आयोग ने एक ऐसा एप लांच किया है जिसका प्रयोग सिर्फ अफसर ही सकते हैं, जिनका मोबाइल नंबर एसईसी के डाटाबेस में दर्ज होगा। इस एप का प्रयोग आम जनमानस नहीं कर पाएगा। सूत्रों की मानें तो इस परेशानी को देखते हुए काफी समय पहले की राज्य निर्वाचन आयोग ने चुनाव संबंधी जिम्मेदारी वहन करने वाले अफसरों के नंबर जुटाकर अपने डाटा बेस में फीड करा दिए थे।

ऐसे कर सकेंगे इस्तेमाल
निर्वाचन आयोग से जारी ऐप का इस्तेमाल अफसर साधारण प्रक्रिया के बाद कर सकते हैं। अफसरों को अपने स्मार्ट फोन के गूगल प्ले स्टोर में एसईसी कम्यूनिकेशन प्लान लिखना होगा। ऐप का आप्शन आने के बाद इसे इंस्टाल कर सकते हैं। अफसर जैसे ही अपना मोबाइल नंबर इसमें डालकर सबमिट करेंगे ओटीपी उनके मोबाइल पर आ जाएगा।

सेव नहीं करना होगा नंबर
जिला और इसके बाद पदनाम डालने के बाद संबंधित अफसर का नंबर आसानी से प्राप्त किया जा सकता है। इनको कॉल करने के लिए अफसरों को नंबर अपने कांटेक्ट लिस्ट में सेव नहीं करना होगा।
विज्ञापन


हेडक्वार्टर के संपर्क में रहेंगे अफसर
निकाय चुनाव में इस के माध्यम से अफसर हेडक्वार्टर के संपर्क में रहेंगे। एप में अफसरों को स्टेट लेवल सेलेक्ट करना होगा। इसके बाद अफसर हेडक्वार्टर, आब्जर्वर, कमिश्नर, आईजी, डीआईजी, डीएम व एसएसपी से संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें