फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: डुप्लीकेट 20974 वोट कटे, 47622 युवा मतदाता बढ़े

Thu, 11 Jun 2026 12:57 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर चुनाव आयोग के निर्देश पर जिले में चल रहे पंचायत निर्वाचक नामावली के वृहद पुनरीक्षण का काम अब पूरा हो चुका है।
विज्ञापन

बुधवार को जिला प्रशासन ने पंचायत चुनाव की अंतिम सूची का प्रकाशन कर दिया। इस कवायद में जिले में चिह्नित हुए 20974 डुप्लीकेट वोटों के नाम काट दिए गए हैं। वहीं, 47622 युवा मतदाताओं को मतदाता सूची में शामिल किया गया है।
इस फेरबदल के बीच अनंतिम प्रकाशन में रहे 930690 मतदाता पुनरीक्षण के बाद अंतिम प्रकाशन में 953738 हो गए हैं। आगामी चुनाव में यही मतदाता त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में प्रत्याशियों की हार-जीत तय करेंगे। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर जिले में पिछले छह माह से चल रहे वृहद पुनरीक्षण अभियान की तस्वीर बुधवार को साफ हो गई।
विज्ञापन

जिले के सात ब्लॉकों की 477 ग्राम पंचायतों की मतदाता सूची तय की गई। 771 मतदान केंद्रों और 1536 मतदान स्थलों के लिए वोटरों का निर्धारण किया गया। अनंतिम प्रकाशन के दौरान जिले में कुल 930690 वोटर थे। पुनरीक्षण के दौरान इस सूची में 47622 युवा मतदाताओं को जोड़ा गया। जबकि मृतक व डुप्लीकेट वोटरों को लेकर दो बार में 20974 वोटों को सूची से हटा दिया गया। बुधवार को जारी हुए अंतिम प्रकाशन में जिले के कुल मतदाता 957338 हो गए हैं। सबसे ज्यादा डुप्लीकेट वोटों की कटौती सदर ब्लॉक में हुई है।
वहीं भाग्यनगर ब्लॉक में सबसे ज्यादा 11100 युवा वोटरों ने मतदाता सूची में जगह बनाई है। निर्वाचन अधिकारियों की ओर से जारी की गई मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन में 524735 पुरुष मतदाता पाए गए हैं। जबकि इस सूची में 432603 महिला मतदाता शामिल हैं। आगामी पंचायत चुनाव में इन मतदाताओं के जरिए प्रत्याशियों की हार-जीत तय की जाएगी। पुनरीक्षण के बाद सामने आए आंकड़ों के आधार पर चुनाव में दावेदारी करने जा रहे लोग अब अपनी रणनीति बनाएंगे।

पहली बार मतदान करेंगे 47622 युवा मतदाता
औरैया। जिले की 477 ग्राम पंचायतों के 771 मतदान केंद्रों के सापेक्ष 1536 मतदान स्थलों पर पुनरीक्षण के बाद 47622 युवा मतदाता बढ़े हैं। ये मतदाता पहली बार आगामी पंचायत चुनाव में मतदान करेंगे। पुनरीक्षण में सबसे ज्यादा युवा मतदाता भाग्यनगर में 11100 बढ़े हैं। इसके बाद सदर ब्लॉक में 9941 युवा मतदाता बढ़े हैं। इसी तरह अछल्दा ब्लॉक में 6337 मतदाता बढ़े हैं। अजीतमल ब्लॉक में 3387, एरवाकटरा ब्लॉक में 4520, बिधूना ब्लॉक में 6296, सहार ब्लॉक में 6041 युवा वोटर बढ़े हैं।
विज्ञापन




वृहद पुनरीक्षण अभियान के बाद अब पंचायत चुनाव की मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया गया है। डुप्लीकेट वोटरों की कटौती के साथ ही युवा मतदाताओं की संख्या बढ़ी है।
-बृजेश कुमार, जिलाधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें