दिबियापुर (औरैया)। औरैया रोड पर स्थित गेल डीएवी मॉडल स्कूल में चौथा वार्षिक खेल दिवस का कार्यक्रम का आयोजन मंगलवार को किया गया। इसमें बेस्ट हाउस ट्राफी तिलक हाउस के नाम रही।
खेल दिवस का शुभारंभ गेल कम्प्रेसर स्टेशन के ओईसी ह्देश कुमार, एनके परमार, सीजीएम गेल डीएवी के प्राचार्य आनंद स्वरूप सारस्वत एवं विद्यालय की प्रधानाचार्या निधि राठौर ने दीप प्रज्ज्वलित किया। चारों सदनों की टुकड़ियों ने मार्च पास्ट करके अतिथियों को सलामी दी। अतिथियों ने कहा कि स्वस्थ रहने के लिए खेलकूद आवश्यक है। इस अवसर पर केजी विंग्स और कक्षा एक से पांच तक के बच्चों ने खेल में प्रतिभा दिखाई। प्रतियोगिताओं में 100 मीटर रेस में छात्र रुद्र प्रताप सिंह, छात्रा कशिश यादव, लंबी कूद में छात्र रुद्र प्रताप सिंह, छात्रा जाह्नवी उपाध्याय, 200 मीटर रेस में छात्र उमर जमाल खां, जाह्नवी उपाध्याय, 400 मीटर रेस में छात्र त्रिनयन कुमार, पुखान छात्रा जिज्ञासा सिंह आदि ने भाग लिया।
रुद्र प्रताप सिंह, जाह्नवी उपाध्याय, आदर्श और शिवानी ने बेस्ट एथलीट का मेडल जीता। बेस्ट हाउस ट्राफी तिलक हाउस के नाम रही। रनरअप बोस हाउस रहा। बच्चों की शानदार प्रदर्शन के लिए अतिथियों ने मेडल और प्रमाण पत्र देकर उत्साहित किया। इस अवसर पर शिक्षक राजीव पांडेय, दीपेश शर्मा, हितेंद्र उपाध्याय, सतीश सिंह आदि लोग मौजूद रहे।
-गेल डीएवी मॉडल स्कूल का वार्षिक खेल दिवस
अमर उजाला ब्यूरो