फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोर्ड परीक्षा : सुबह की पाली में 4101 ने परीक्षा छोड़ी, एक नकलची पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। बोर्ड परीक्षा के तहत मंगलवार को हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की मुख्य हिंदी की परीक्षा हुई। दोनों पालियों में परीक्षाएं शांति पूर्वक होने के प्रशासनिक अधिकारियों ने संकेत दिए। सुबह की पाली में 4101 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे और एक छात्रा नकल करते हुए पकड़ी गई।
विज्ञापन



जिला विद्यालय निरीक्षक चंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि मंगलवार को सुबह की पाली में हाईस्कूल की हिंदी सामान्य विषय की परीक्षा में 14896 लड़कों में 12163 उपस्थित रहे और 2735 अनुपस्थित रहे। लड़कियों में पंजीकृत 11547 में 10183 ने परीक्षा दी और 1361 अनुपस्थित रहे। कुल चार हजार 96 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। इंटर की सामान्य आधारिक विषय की परीक्षा में पंजीकृत 118 परीक्षार्थियों में से 114 उपस्थित रहे। वहीं सुबह की पाली में हाईस्कूल की हिंदी प्रारंभिक परीक्षा में पंजीकृत दो परीक्षार्थियों में से एक अनुपस्थित रहा। डीआईओएस ने बताया कि सुबह की पाली में नकल करते हुए एक छात्रा को किसान विद्यापीठ इंटर कालेज दलीपपुर से पकड़ा गया है। केंद्र प्रभारी द्वारा परीक्षार्थी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। बताया कि परीक्षा पूरी तरह शांतिपूर्वक संपन्न हुई है। परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण करने के लिए सभी टीमें निकलीं।

औरैया। बोर्ड परीक्षा संपन्न कराने के लिए बेसिक, माध्यमिक शिक्षा विभाग से शिक्षकों की ड्यूटी लगाई गई थी। कई शिक्षकों ने अभी तक कक्ष निरीक्षक का कार्य ग्रहण नहीं किया। ऐसे कक्ष निरीक्षकों की जानकारी डीआईओएस तक पहुंची। उन्होंने कार्यभार ग्रहण न करने वाले बेसिक शिक्षा विभाग के कक्ष निरीक्षकों को निर्देशित किया कि वे 13 फरवरी तक संबंधित परीक्षा केंद्र पर पहुंचकर कार्यभार ग्रहण करें अन्यथा उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराकर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


अजीतमल (औरैया)। कस्बा स्थित श्री जनता इंटर कालेज को बोर्ड परीक्षा का केंद्र बनाया गया है। हिंदी विषय की पहली पाली में पंजीकृत 604 परीक्षार्थियों में से 84 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। शाम की पाली में इंटरमीडिएट की हिंदी व सामान्य हिंदी की परीक्षा में पंजीकृत 538 परीक्षार्थियों में से 67 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। दोनो पालियों में कुल 151 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ी। सुबह की पाली में उप जिलाधिकारी विजय प्रताप सिंह, क्षेत्राधिकारी अजीतमल लालता प्रसाद शुक्ला ने परीक्षा केंद्र का निरीक्षण किया। केंद्र व्यवस्थापक कृष्ण मोहन उपाध्याय ने बताया कि परीक्षा शांतिपूर्ण संचालित की जा रही है।
विज्ञापन


-सख्ती के बीच संपन्न हुई बोर्ड परीक्षा, निरीक्षण पर निकली टीमें
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें