फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खस्ताहाल सड़क को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश

विज्ञापन
विज्ञापन
फफूंद (औरैया)। फफूंद-पाता मार्ग पर स्थित मुंशीपुर पुलिया से कमलपुर होकर तर्रई व गंगू का पुरवा तक जाने वाला संपर्क मार्ग क्षतिग्रस्त होने से ग्रामीणों में आक्रोश है। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से इसे दुरुस्त कराए जाने की मांग की है।
विज्ञापन



गांव के विश्वनाथ सिंह, घासीराम, श्रीराम, अशोक कुमार, बाबू राम जयवीर, मोहित, श्रवण कुमार, बसंत लाल, दिनेश शुक्ला आदि ने बताया कि उनके गांव के लिए मुंशीपुर पुलिया से वर्ष 2004 में जिला पंचायत सदस्य ब्रह्मदत्त दोहरे ने जिला पंचायत से तर्रई होते हुए गांव गंगू पुरवा तक खड़ंजा मार्ग का निर्माण कराया था। पुराना होकर खड़ंजा उखड़ जाने से संपर्क मार्ग की हालत बेहद खस्ताहाल हो गई है।

गांव में जाने के लिए सही रास्ता न होने से मुश्किल से वाहन आ पाते हैं। गांव के किसी बीमार को बाहर ले जाने के लिए बेहद परेशानी का सामना करना पड़ता है। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से इस मार्ग का निर्माण कराए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


-2004 में जिला पंचायत ने बनवाया था खड़ंजा
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें