फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गर्भवती महिलाओं का किया गया टीकाकरण व वजन

विज्ञापन
विज्ञापन
ऐरवाकटरा (औरैया)। ऐरवाकटरा के पुराने अस्पताल परिसर में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने सुपोषण स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया, जिसमें गर्भवती महिलाओं का टीकाकरण और वजन किया गया। साथ ही किशोरियों को नीली आयरन की गोलियां बांटी गईं। नवजात शिशुओं का वजन भी किया गया।
विज्ञापन



मेले में सीएचसी नर्स श्रीदेवी ने ओआरएस के पैकेट बांटे। फोलिक एसिड पाउडर के पैकेट भी दिए गए। शासन के आदेश से प्रत्येक माह के प्रथम बुधवार को सुपोषण स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया जाता है, जिसका मुख्य उद्देश्य बच्चों में कुपोषण दूर करना है। मेले में आई गर्भवती महिलाओं को स्वच्छता का विशेष ध्यान रखने की सलाह दी गई। साथ ही ताजे फलहारी सब्जियों, गाय का दूध, शुद्ध सरसों का तेल, चना आदि उपयोग करने की सलाह भी दी गई। ग्रामीण क्षेत्र की आंगनबाड़ी केंद्रों पछेला, टीकुरकुइली, टिकटा, गुलालपुर, बाउखेड़ा, नगरिया राजाराम, सुरेन्धा, भटपुरा, नगला वाले आदि गांवों से आई आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की पुष्टाहार से बनी मिठाइयां और व्यंजनों की प्रदर्शनी मेले में आए सभी लोगों का आकर्षण का केंद्र रही।


जिले को कुपोषण मुक्त करने के लिए माह के प्रथम बुधवार को सभी एएनएम केंद्रो पर सुपोषण स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया गया। बाल विकास परियोजना अछल्दा ग्राम औंतो के एएनएम उपकेंद्र पर सुपोषण स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया गया। मेले में गर्भवती महिलाओं, बच्चे, धात्री, किशोरियो को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य, पोषण व स्वच्छता सेवा, परिवार नियोजन जानकारी दी गई।
विज्ञापन



मेले में मुख्य सेविका साधना दीक्षित, एएनएम संतोषी, आंगनबाड़ी कार्यकत्री संपूर्णा त्रिपाठी, सुमन चतुर्वेदी ने मेले में आई महिलाओं और पुरुषों को कुपोषण से ग्रस्त बच्चों को कुपोषण मुक्त करने की विस्तारण से जानकारी दी। इस मौके पर गर्भवती महिलाओं और बच्चों का टीकाकरण किया गया। उन्हें कम खर्च पर अच्छा पोषण देने वाली स्थानीय सब्जी, स्थानीय फलो के बारे में बताया गया। बताया गया कि बच्चे कुपोषित न हों। इसके लिए गर्भवती माताओं व बच्चों को पौष्टिक आहान देना जरूरी है। मेले में बच्चों का खिलौने आदि के माध्यम से मानसिक कौशल विकास भी कराया गया। नियमितफाउंडेशन टीम भी कुपोषण व महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में सराहनीय योगदान कर रही हैं। उपकेंद्र, रुरूकला, हमीरपुर, दखनाई, मुहम्मदाबाद, हरचंदपुर, रामगढ़ आदि पर पुष्टाहार से बने व्यंजनों के स्टाल लगाये गये। मेले में बाल विकास पुष्टाहार विभाग, स्वास्थ्य विभाग, शिक्षा विभाग, जिला पंचायत राज विभाग, महिला समाख्या और एनआरएलएम की महिलाए व स्थानीय लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन


-आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने किया सुपोषण स्वास्थ्य मेले का आयोजन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें