फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूरे जिले में हाई अलर्ट जारी, सोशल मीडिया से लेकर चौकीदार तक किए गए सतर्क

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। जिले में छह दिसंबर को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट कर दिया गया है। चप्पे-चप्पे पर नजर रखने के लिए एसपी ने सोशल मीडिया समेत पुलिस विभाग से जुड़े सभी विभागों को सतर्क कर दिया गया है।
विज्ञापन



छह दिसंबर को जिले में अमन-शांति बनाए रखने को लेकर एसपी प्रो. त्रिवेणी सिंह ने पुलिस को अलर्ट जारी कर दिए हैं। इस संबंध में उन्होंने बताया कि जिले में किसी भी व्यक्ति ने धार्मिक उन्माद फैलाने या शांतिपूर्ण माहौल को खराब करने का प्रयास किया तो उसके खिलाफ पुलिस पूरी सख्ती से निपटेगी। उन्होंने बताया कि छह दिसंबर को लेकर जिले में सोशल मीडिया, क्यूआरटी, एनआरटी, डिजीटल टीम को हर जगह व संदेह के दायरे में आने वाले प्रत्येक व्यक्ति पर नजर रखने के निर्देश दिए गए हैं।

इसके अलावा इंटेलीजेंस इकाई, चौकीदार आदि को ग्रामीण क्षेत्रों में पूरी नजर रखने के निर्देश दिए गए हैं। एसपी ने बताया कि कोई भी व्यक्ति यदि हरकत करते पाया गया तो इसकी त्वरित जानकारी देें, जिससे उसके खिलाफ तत्काल कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


-6 दिसंबर को लेकर चप्पे-चप्पे पर पुलिस की रहेगी निगहबानी
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें